माहिलपुर में विश्वकर्मा समिति ने श्रद्धा व उत्साह से मनाया वार्षिक विश्वकर्मा दिवस

by

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा ।  जिला हुशियारपुर के कस्बा माहिलपुर स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा समिति माहिलपुर की ओर से वार्षिक विश्वकर्मा दिवस बड़े उत्साह, प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान ठेकेदार जगजीत सिंह घुम्याला ने की, जबकि आयोजन की निगरानी जसवंत सिंह सीहरा और सतनाम सिंह सूरज ने की।
श्री सुखमनी साहिब पाठ और कीर्तन दरबार****
समारोह का शुभारंभ श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग उपरांत हुआ उपरांत खुले पंडाल में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमुख कीर्तन जत्थों ने संगत को गुरबाणी के मधुर कीर्तन से मंत्रमुग्ध किया।
मुख्य तौर पर भाई राम सिंह हज़ूरी रागी जत्था तख्त श्री केसगढ़ साहिब आनंदपुर, भाई अवतार सिंह पोसी, भाई मनजिंदर सिंह रायपुर और ढाढी भाई कश्मीर सिंह कादर ने श्रद्धालुओं को कीर्तन व ढाढी वारों के माध्यम से निहाल किया।


प्रमुख व्यक्तित्वों का किया गया सम्मान :
समारोह के दौरान समिति सदस्यों द्वारा उपस्थित गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक व्यक्तित्व उपस्थित रहे जिनमें ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां, सोहन सिंह ठंडल (पूर्व मंत्री), प्रो. अपिंदर सिंह माहिलपुरी, संत दर्शन सिंह, अशोक कुमार, दविंदर सिंह सैनी (प्रधान नगर पंचायत), शशि बंगड़ (मीट प्रधान), काउंसलर कुलदीप कौर, परमजीत सिंह कल्याण, दलजीत सिंह सहोता, जगदीश सिंह भोगल, राम सरूप, बलजीत सिंह बैंस, इंजीनियर जगजीत सिंह, गुरदीप सिंह संघा, किशन सिंह, ग्यान सिंह, ठेकेदार जोगा सिंह, कश्मीर सिंह महिमदवाल, जतिंदर सिंह अजीमल, हरप्रीत सिंह बैंस, गुरप्रीत सिंह बैंस, लेक्चरर बलदेव सिंह, ठेकेदार कुलदीप सिंह, राज कुमार राजू, रजिंदर बिट्टू चंदेली, प्रो. सर्वन सिंह, अमरीक सिंह जैतपुर, डॉ. संतोख सिंह, रुपिंदर जोत सिंह बब्बू, प्रिंसिपल सुरिंदर पाल सिंह प्रदेसी, ठेकेदार अमरजीत सिंह, ठेकेदार सरूप सिंह, तरलोचन सिंह भोगल, सोहन सिंह दादूवाल, मा. बलवीर सिंह कहारपुर, नंबरदार हरजिंदर सिंह, धर्म सिंह फौजी, बग्गा सिंह, फतेह सिंह, और सरपंच दर्शन कौर घुम्याला सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे।

श्रद्धालुओं की ओर भारी गिनती में शामहूलियत की : इस समागम के दौरान आस-पास के गाँवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। समारोह के सफल आयोजन में कमेटी सदस्य और स्थानीय निवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम ,प्रायोजित ऋण प्रस्तावों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें बैंक- DC अपूर्व देवगन

चंबा, 29 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में ज़िला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अपूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप-चुनाव की अधिसूचना जारी : नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन आज कोई भी नामांकन नहीं किया दाखिल

नालागढ़ :  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल की ओर से आज 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप-निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब कारोबारी से मांगी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी : पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का वॉइस मैसेज भी भेजा

ऊना : शराब कारोबारी राजीव राणा से कल शाम 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला साहमने आया है । राजीव राणा को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में समृद्धि भवन का लोकार्पण किया : प्रदेश सरकार जन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में 24.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित समृद्धि भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्मित होने से...
Translate »
error: Content is protected !!