माहिलपुर में हुई 6.50 लाख रुपए की लूट की वारदात 24 घंटों में हल, 4 काबू, मनी चेंजर वाली दुकान का कारिंदा ही निकला साजिशकर्ता

by

होशियारपुर : बीते मंगलवार सांय को माहिलपुर क्षेत्र में हुई 6.50 लाख रुपए की लूट की घटना जिला पुलिस ने महज 24 घंटों में हल करते हुए 4 आरोपियों को काबू कर लूट की सारी रकम बरामद कर ली है।
स्थानीय पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल की ओर से ए.एस.पी गढ़शंकर तुषार गुप्ता, सी.आई.ए इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव कुमार, एस.एच.ओ थाना गढ़शंकर सतविंदर सिंह की टीम बना कर तुरंत हर पक्ष से तफ्तीश शुरु करवाई, जिस दौरान पुलिस को वारदात हल करने में कामयाबी मिली। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को राजेश कुमार निवासी माहिलपुर ने जानकारी दी कि उसकी दुकान पर काम करने वाले बलजिंदर सिंह व बलविंदर सिंह जो िक कैपीटल बैंक माहिलपुर से साढ़े 6 लाख रुपए निकलवा कर उसको देने जा रहे थे, से करीब साढ़े 4 बजे मिलन पैलेस के नजदीक तीन अज्ञात व्यक्तियों ने आंखों में मिर्चा डालकर रकम वाला बैग छीन कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि थाना माहिलपुर में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की ओर से गहराई से जांच के दौरान लूटपाट में शामिल दुकान मालिक के कारिंदे बलजिंदर सिंह सहित साहिल निवासी कोटफतूही, रोहित निवासी बुगरां व प्रभजोत सिंह निवासी बिंजो को गिरफ्तार किया गया, जिनसे लूटी हुई रकम व वारदात में प्रयोग मोटर साइकिल बरामद किया गया।
एस.पी(डी) ने बताया कि राजेश कुमार अड्डा कोट फतूही में वैस्टर्न यूनियन का काम भी करता है और वह अक्सर अपने कारिंदे बलजिंदर सिंह व बलविंदर सिंह को बैंक से पैसे निकलवा कर घर भेज देता था। उन्होंने बताया कि बलजिंदर सिंह के मन में लालच आने से उसने अपने दोस्तों साहिल, रोहित व प्रभजोत से मिलकर रविवार को घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रचते हुए घटना वाला तय स्थान भी रात को दिखा दिया था। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को पैसे निकलवा कर जाते समय पहले ही तय साजिश के अंतर्गत बलजिंदर सिंह के साथियों ने वारदात को आंखों में मिर्च डालने का ड्रामा कर अंजाम दिया व फरार हो गए। बलजिंदर सिंह की ओर से दी गई सलाह मुताबिक लूट की रकम प्रभजोत सिंह ने अपने हवेली व तूड़ी वाले कमरे में तूड़ी के नीचे छिपाई थी जो कि बरामद कर ली गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

वॉयस ऑफ़ दा प्यूपल द्वारा पीजीआई के सहयोग से लगाए खून दान कैंप में भारी संख्या में युवाओं ने किया रक्तदान

गढ़शंकर : वॉयस ऑफ़ दा प्यूपल और इलाका बीत के समूह निवासियों द्वारा श्री विशवकर्मा,मंदिर अड्डा झुंगीयां में खूनदान कैंप पीजीआई चंडीगढ़ के तकनीकी सहयोग द्वारा लगवाया गया।  जिसमे १०६ खूंदनीयोंने खून दान किया।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

24,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस ने जूनियर सहायक किया काबू : विन्द्र कुमार निवासी कम ( हिमाचल प्रदेश) की शिकायत पर किया गिरफ़्तार

माहिलपुर,  22 जुलाई :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से आज होशियारपुर जिले के नगर पंचायत माहिलपुर में तैनात जूनियर सहायक शीशपाल को 24,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया गया है। ...
article-image
पंजाब

गुलजार सिंह आत्महत्या मामले पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 15 सितंबर को चंडीगढ़ में मार्च : सचिन पायलट ने स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग उठाई, हरपाल सिंह चीमा को मंत्री पद से हटाने की मांग

चंडीगढ़, 12 सितंबर। पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह की आत्महत्या को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पढ़ें काला चिट्ठा -जंगल में 52 किलो सोना, 10 करोड़ छिपाने वाले ‘धनकुबेर’ का चला पता – कॉन्स्टेबल ने कैसे कमाई बेशुमार दौलत

भोपाल के जंगल की जिस लावारिस इनोवा गाड़ी से 10 करोड़ कैश और 52 किलो सोना बरामाद हुआ है। उसके मालिक का पता चल गया है। कोई और नहीं उसका मालिक आरटीओ का वही...
Translate »
error: Content is protected !!