मिंजर मेला 2025: शोभायात्रा से लेकर विसर्जन तक की एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलक

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अगुवाई में अखंड चंडी महल परिसर से निकली भव्य शोभायात्रा

विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मिंजर को नारियल के साथ रावी नदी में किया विसर्जित

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी चंबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 आज पारंपरिक हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। रावी नदी में मिंजर (रेशमी कलगी) के विसर्जन के साथ यह ऐतिहासिक मेला अपनी परंपराओं को संजोते हुए एक यादगार समापन की ओर बढ़ा।


इस समारोह का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया, जिनकी अगुवाई में अखंड चंडी महल परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. हंसराज, डीएस ठाकुर और पूर्व विधायक पवन नैय्यर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।


शोभायात्रा के मार्ग में चंबा के मुख्य बाजारों की गलियाँ लोक संस्कृति की धुनों से गूंज उठीं। पालकियों में विराजमान स्थानीय देवी-देवता, पारंपरिक वेशभूषा में सजे-संवरे श्रद्धालु, सांस्कृतिक दल, एनसीसी कैडेट्स और पुलिस प्लाटून—सभी ने एक रंगारंग वातावरण निर्मित किया।


मंजरी गार्डन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मिंजर को नारियल के साथ रावी नदी में विसर्जित किया। इस दौरान लोक कलाकारों ने कुंजड़ी-मल्हार गायन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया।

·

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम शिमला : सुरेंद्र मेयर बने , उमा कौशल डिप्टी मेयर बनी : नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

शिमला। नगर निगम शिमला को सोमवार को नए मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए हैं। सुरेंद्र चौहान नगर निगम शिमला के नए मेयर जबकि ऊमा कौशल डिप्टी मेयर होंगीं। बता दें कि नगर निगम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवास योजनाओं से वंचित जरूरतमंद परिवारों का होगा सर्वेक्षण –कुलदीप सिंह पठानिया

खेत-खलिहानों में भू-क्षरण की प्रभावी रोकथाम को लेकर शुरू किए जाएं कार्य चंबा ,(चुवाड़ी) 13 अगस्त :    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की हिमाचल प्रदेश काँग्रेस प्रभारी श्रीमति रजनी पाटिल से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानियां जी राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश काँग्रेस प्रभारी श्रीमति रजनी पाटिल जी से होटल सेसिल ओबरॉय शिमला में शिष्टाचार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में पंजाब की एक निजी बस खाई में गिरी : बस में सवारियां होती तो हो सकता था बड़ा हादसा

रोहित जसवाल / चिंतपूर्णी :  रविवार को सुबह नौ बजे के करीब पंजाब की एक निजी बस तलवाड़ा बाईपास के पास खाई में जा गिरी। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  इस...
Translate »
error: Content is protected !!