मिड डे मील वर्करों का प्रदेशभर में हड़ताल का ऐलान : वेतन और सुविधाओं को लेकर चंबा में फूटा गुस्सा…22 जून को शिमला में सचिवालय घेराव की चेतावनी

by

एएम नाथ। चंबा : मिड डे मील वर्कर यूनियन जिला कमेटी चंबा (सीटू से संबद्ध) की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को चंबा में आयोजित की गई, जिसमें वर्करों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष विपिन ने की, जबकि सीटू के जिला अध्यक्ष नरेंद्र और महासचिव सुदेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए मिड डे मील योजना के निजीकरण और बजट में कटौती के आरोप लगाए। उनका कहना था कि देशभर में इस योजना को एनजीओ और केंद्रीय किचनों के माध्यम से चलाया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर काम कर रहे हजारों वर्करों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इसे वर्करों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया।
वर्करों ने अपनी आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि मात्र 5000 रुपये मासिक मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। लंबे समय से वेतन में कोई वृद्धि नहीं होने के कारण उनकी स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। उनका कहना था कि जो कर्मचारी बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए काम करते हैं, वही खुद आर्थिक तंगी और कुपोषण का सामना करने को मजबूर हैं।
महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि वर्करों को किसी भी प्रकार की छुट्टी की सुविधा नहीं मिल रही है और न ही हाई कोर्ट के 12 महीने वेतन देने के आदेश को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि 25 बच्चों की अनिवार्यता और स्कूलों के बंद होने से कई वर्करों को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ रही है। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन या किसी प्रकार की आर्थिक सहायता का भी प्रावधान नहीं है।
जिला अध्यक्ष विपिन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला 1000 रुपये का अतिरिक्त मानदेय भी समय पर जारी नहीं किया जाता। उन्होंने मांग की कि मिड डे मील वर्करों को आंगनबाड़ी कर्मचारियों के समान छुट्टियां, सुविधाएं और साल में दो वर्दी प्रदान की जाए।
बैठक में सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए यूनियन ने 22 जून को प्रदेशव्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया। इस दौरान शिमला में सचिवालय का घेराव भी किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में महिला वर्करों सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक में मीनू, सरोज, सविता, आशा, कविता, ऋतू, मोनी, कौशल्या, संदेश कुमारी, जगदीश और रूखी देवी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर की 242 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों का चुनाव कार्यक्रम घोषित : 26 मई को 83 पंचायतों, 28 मई को 82 और 30 मई को 77 पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ।  हमीरपुर 30 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डाें के सदस्यों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों के सदस्यों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 11 लोग गिरफ्तार : आरोपियों से पुलिस ने लैपटॉप 13,सीपीयू 1 मोबाइल फोन 32, हार्ड डिस्क 1 डेबिट-क्रेडिट कार्ड 10, मोबाइल फोन 6 सिम कार्ड 13, पासबुक 34 जियो फाइबर 1, चेकबुक 27 पासपोर्ट 1, डेबिट-क्रेडिट कार्ड 24 आधार कार्ड 7, सिम कार्ड 20 , पैन कार्ड 8 अन्य सामान बरामद

धर्मशाला : लोगों के बैंक खाते खुलवाकर खाताधारकों को बिना बताए उनके खातों से करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन मामले में कांगड़ा पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण : गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र गुगलैहड़ का किया लोकार्पण

ऊना, 21 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को गगरेट ब्लॉक के गुगलैहड़ में नवस्थापित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें जीवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर सर्वसम्मति से बने हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

एएम नाथ। शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को रविवार को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ (HPOA) का नया अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय संघ की वार्षिक आम बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!