मिड डे मील वर्क्स का भत्ता बढ़ाने का वायदा शिक्षा मंत्री ने नही किया पूरा….10 मई से 20 मई तक संगरूर में निकाली जाएगी रोष रैलियां।

by
गढ़शंकर – शिक्षा मंत्री विजेंदर सिंगला द्वारा मिड डे मील वर्क्स को उनके भत्ते में अप्रैल 2020 तक बढ़ोतरी करने का वायदा पूरा न करने पर मिड डे मील वर्क्स यूनियन ने गढ़शंकर में मीटिंग बुलाई गई। यह मीटिंग मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की कार्यकर्ता जिला प्रधान बलजिंदर कौर व राज्य महासचिव कमलजीत कौर व पससफ़ के राज्य उपप्रधान रामजी दास चौहान नेतृत्व में वर्करों ने गुरुवार को गढ़शंकर में हुई। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए सचिव मनजीत कौर ने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री विजेंदर सिंगला ने मिड डे मील वर्क्स को आश्वासन दिया था कि अप्रैल 2020 तक उनका भत्ता 1700 से बढ़ाकर 3000 रुपये महीना कर दिया जाएगा जो आज तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए वायदे पूरे नही होने पर उनका संगठन 15 मई से 20 मई तक शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में रोष रैलियां निकालकर उन्हें वायदों की याद कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें रेगुलर करने के वादे से भी मुकर गई है। उन्होंने कहा कि सरकार कम से कम वेतन लागू नहीं कर रही। जिससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसको लेकर सभी में रोष पाया जा रहा है, जबकि सरकारें सिर्फ भरोसा देती रहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांगे हैं कि मिड-डे मील वर्कर को कक्षा चार का दर्जा देने, गर्मी व सर्दी की वर्दी का प्रबंध करने, सरकार मेडिकल छुट्टियों का एलान करने, वर्करों को लेबर कानून के घेरे में लाया जाए। उन्होंने कहा कि हल्का विधायक को मांगपत्र सौंपे गए थे ताकि सरकार को उनके वायदों की याद दिलाई जाए पर सरकार चिरनिद्रा में सोई हुई है इसलिए मिड डे मील वर्क्स उनके विधानसभा क्षेत्र में जाकर उन्हें निंद्रा से उठाकर वायदे पूरा करने के लिए बाध्य करेगी। इस मीटिंग को सीमा देवी, मनजीत कौर, सुखविंदर कौर, निर्मला देवी, बलविंदर कौर, कमलजीत कौर, शीला देवी, मखन सिंह बहिदपुर व जीत राम ने भी संबोधित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

10 साल का इंतजार खत्म : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 862 शिक्षकों को राहत, मिलेगा वेतन आयोग का बकाया

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश; 2016 से छठे और 2022 से सातवें वेतन आयोग का मिलेगा लाभ चंडीगढ़। करीब एक दशक से चली आ रही कानूनी लड़ाई...
article-image
पंजाब

मेला गीतकारों का” में सभी संगीत प्रेमियों को पहुंचने का खुला निमंत्रण- अमरीक हमराज 

गढ़शंकर, 20 फरवरी: गीतकार तथा साहित्यकार अमेरिक हमराज ने बताया कि 22 फरवरी दिन शनिवार को पंजाबी भवन लुधियाना में लग रह मेला गीतकारों का सिर्फ एक मेला ही नहीं बल्कि एक जागरूकता सम्मेलन...
पंजाब

पंजाब में 500 स्मार्ट विलेज बनाने का निर्णय : चयनित गांवों में सुलभ शौचालय, कूड़ादान, प्रत्येक घर में यूनिक नंबर, गलियों में साइन बोर्ड, एलईडी लाइटें लगाई जांएगी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने रंगला पंजाब मुहिम के तहत शहरों की तर्ज पर पंजाब में 500 स्मार्ट विलेज बनाने का निर्णय लिया है। इन गांवों में आधुनिक नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बाकायदा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.सी.ए. विश्वविद्यालय के छात्रों ने नासिक में आयोजित एक सेमिनार में शोध पत्र किए प्रस्तुत

गढ़शंकर ।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बीसीए के विद्यार्थियों ने जेडीसी में भाग लिया। बायोटेक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च नासिक...
Translate »
error: Content is protected !!