मिलेनीनियम बी.एड. कॉलेज सरु में दी गई PCPNDT एक्ट के बारे में जानकारी : भ्रूण-लिंग परीक्षण जैसे अपराध खत्म करने के लिए सरकार ने बनाए सख्त कानून : चौधरी 

by
एएम नाथ। चम्बा  :  भ्रूण-लिंग परीक्षण जैसे अपराध खत्म करने के लिए सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं, लेकिन इनके सकारात्मक परिणाम नहीं आ पा रहे हैं। सरकार ने गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जानने की गरज से परीक्षण कराने वालों को सजा दिलाने के लिए पीसी-पीएनडीटी (पूर्व गर्भाधान और पूर्व निदान तकनीक) एक्ट बनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस एक्ट से जुड़े मामलों को 6 माह के भीतर निराकृत करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद भी स्थिति जस की तस है। ये बात जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश चौधरी ने कही।
महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा ने वीरवार को मिलेनीनियम बी.एड. कॉलेज सरु में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक PCPNDT एक्ट के बारे में जानकारी दी गई l इस दौरान बी.एड. कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयुष विभाग से डॉ. उमा ने कन्या भ्रूण हत्या, लिंग जांच के प्रति जागरूकता और इनके प्रति कानून जानकारी साँझा की।
जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से संबंधित विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ज्योति काशव जेंडर स्पेशलिस्ट ने महिलाओं  के अधिकार के प्रति विस्तृत जानकारी दी। सखी वन स्टॉप सेंटर से मधु ने महिलाओं के प्रति कानूनी अधिकार तथा वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रोहित ने उपस्थित छात्र छात्राओं को PCPNDT एक्ट के बारे में तथा एनीमिया की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला समन्वय पोषण विकास शर्मा ने पोषण से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने गर्भधारण के दौरान क्या क्या खाना चाहिए उसकी जानकारी दी। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज में व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु विशेष आग्रह किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी कांनगो के खाली पद :सेवानिवृत्ति पटवारी कांनगो को पुर्ननियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर  : उपयुक्त बिलासपुर कार्यालय में पटवारी कांनगो के खाली पदों के लिए पारिश्रमिक आधार पर सेवानिवृत्ति पटवारी कांनगो को पुर्ननियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमेंट के 4 ट्रक रास्ते मे ही वेच डाले : धोखाधड़ी कर नकली मोहर व जाली हस्ताक्षर वाली बिल्टी की प्रस्तुत – ग्रिफ्तार

 एएम नाथ । सोलन : सोलन जिले के पुलिस थाना बागा के अंतर्गत सहकारी सभा के अधीन चल रहे ट्रक में भेजे गए सीमेंट को निर्धारित स्थानों पर न पहुंचाने व बीच में ही...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरिपुर साहिब लोहड़ी मेला में दूसरे दिन हजारों भक्तों ने टेका मत्था : गुरूद्वारा में बनाया खिचड़ी का प्रसाद

बाहरी राज्यों के लोगो ने लगाया भंडारे बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल हरिपुर साहिब में दो दिवसीय लोहड़ी मेला हर्षोल्लास से सम्पन्न हो है। दूसरे दिन बुधवार को...
article-image
पंजाब , समाचार

प्रदूषण खिलाफ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति का 84 दिन बाद धरना खत्म

गढ़शंकर | पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल में स्थित फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ बीत इलाके की लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा 5 अगस्त...
Translate »
error: Content is protected !!