मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 7 सितम्बर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कल्याण भवन ऊना में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता वरिष्ठ सिविल जज ऊना अनीता शर्मा ने की। इस दौरान कार्यशाला में उपस्थित सीडीपीओ, आईसीडीएस पयवेक्षकों सहित आंगनबाड़ी वर्कर्स को जिला स्तरीय क्षमता निर्माण सत्र में घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉश अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, आईटीपीए और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम और कानूनों के बारे में जागरूक किया गया।
वरिष्ठ सिविल जज ऊना अनीता शर्मा ने कार्यशाला में उपस्थित लोगों को विक्टिम ऑफ क्राइम, मुआवज़ा अधिनियम 2019 और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बलात्कार, एसिड अटैक जैसी घटनाओं के पीड़ितों को प्रदान किए जाने वाले मुआवजे, साथ ही उन्होंने परिवारों में लड़के और लड़की के बीच किए जाने वाले भेदभाव और घरेलू हिंसा अधिनियम बारे विस्तारपूर्वक जानकारी मुहैया करवाई।
इसके अलावा अनीता शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता धारा 176(1) के अंतर्गत पीड़िता को अधिक सुरक्षा प्रदान करने और बलात्कार से संबंधित अपराध की जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने, पुलिस द्वारा पीड़िता का बयान ऑडियो-वीडियो माध्यम से दर्ज करने और 183(6)(ंए) के तहत महिलाओं के खिलाफ कुछ अपराधों के लिए पीड़िता के बयान, जहाँ तक संभव हो, एक महिला मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज किए जाने चाहिए और उसकी अनुपस्थिति में एक पुरुष मजिस्ट्रेट द्वारा एक महिला की उपस्थिति में दर्ज किए जाने तथा 183(6)(क) के अंतर्गत मजिस्ट्रेट अब ऐसे मामलों में गवाह का बयान दर्ज करेंगे, जिनमें महिलाओं के खिलाफ कुछ अपराध शामिल हैं। इनके आरोपी को दस वर्ष या उससे अधिक की कैद, आजीवन कारावास, या मृत्युदंड की सजा हो सकती है, के बारे में भी जागरूक किया गया।
यौन उत्पीड़न स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्षा, दीपशिखा शर्मा ने यौन उत्पीड़न अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं और सोशल मीडिया पर बातचीत करते समय बरती जाने वाली सावधानियों बारे अवगत करवाया।
इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण अभियान 2024 के तहत पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी नरिन्दर कुमार, सीडीपीओ धुंदला, रूपेश कुमार, सीडीपीओ अम्ब विजय कुमार और सेवानिवृत्त सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, पोषण अभियान के जिला समन्वयक सहित जिला ऊना के समस्त संरक्षण अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश में फंसे हुए है 700 श्रद्धालु… रक्षा मंत्री से श्रद्धालुओं को निकालने के लिए मांगेगे 6 हेलीकॉप्टर : सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : चंबा के भरमौर मणिमहेश में अभी भी 700 श्रद्धालु फसे हुए हैं। इन श्रद्धालुओं को निकालने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से हेलीकॉप्टर देने की मांग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट -हरियाणा सरकार ने की जारी, 15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

हरियाणा सरकार ने भ्रष्ट पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सरकार की तरफ से 370 भ्रष्ट पटवारियों के लिस्ट जारी की गई है। सरकार ने इस मामले में 15 दिन में रिपोर्ट मांगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल में एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

बद्दी, 14 जुलाई (तारा) : ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल बद्दी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा युवाओं में स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इनर व्हील क्लब की स्थापना के 100 वर्ष होने पर इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 308 द्वारा आयोजित कार रैली को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने रवाना किया

शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने आज ओक ओवर, शिमला से इनर व्हील क्लब की स्थापना के 100 वर्ष होने पर इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 308 द्वारा आयोजित कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना...
Translate »
error: Content is protected !!