मुकेरियां के बाढ़ ग्रस्त इलाके के लिए जिला सत्र न्यायलय के समूह ज्यूडिशियल अधिकारियों ने भेंट की फागिंग मशीन

by

होशियारपुर, 23 अगस्त:
जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में जिला सत्र न्यायलय के अंतर्गत आते सभी ज्यूडिशियल अधिकारियों (होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां, गढ़शंकर) ने मुकेरियां के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फागिंग के लिए एक फागिंग मशीन भेंट की।
जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बताया कि यह फागिंग मशीन सब डिविजन ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट-कम-चेयरमैन सब डिविजन कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरदीप सिंह बैंस व जे.एम.आई.सी मुकेरियां आरती शर्मा की ओर से बी.डी.पी.ओ मुकेरियां गुरप्रीत कौर को भेंट की गई। उन्होंने बताया कि ब्लाक मुकेरियां में 140 पंचायते हैं और ब्यास नदी के किनारे के क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश के चलते बाढ़ का अंदेशा बना रहता है। इस दौरान बी.डी.पी.ओ मुकेरियां ने जिला सत्र न्यायलय के सभी ज्यूडिशियल अधिकारियों का आभार जताया, जिन्होंने इस आपदा के मौके पर अपना सहयोग भेंट किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ऑडियो मामले पर प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर कसा जोरदार तंज – हिमाचल प्रदेश में कहा जाना चाहिए घोषित आपातकाल

हिमाचल प्रदेश में समोसे की जांच के बाद अब HRTC बस के मुद्दे के बाद अब सूबे की सरकार इस हास्यपद हरकत के बाद एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में छा गई...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने कहा था : बागवान सेब के दाम ख़ुद तय करेंगे : सरकार बनने के बाद अव मंत्री बागवानों से कह रहे के देश में ऐसी व्यवस्था नही — जय राम ठाकुर

एएम नाथ। तपोवन (धर्मशाला) शनिवार को बीजेपी विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विधान सभा परिसर में सेब की पेटियों के साथ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेसी...
article-image
पंजाब

एक लाख रुपये के विवाद में महिला की हत्या : रिश्तेदार के साथ मिलकर वारदात का आरोप

पठानकोट में बहाने से घर से बुलाया, हत्या के बाद शव चक्की दरिया में फेंका; दोनों आरोपी गिरफ्तार पठानकोट। एक लाख रुपये की उधारी वापस मांगने को लेकर महिला की हत्या किए जाने का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोड गर्ग गोत्र का जठेरों का मेला 7 अप्रैल को कल बाबा तिलों के मंदिर, भवानीपुर में लगेगा

गढ़शंकर : डोड गर्ग गोत्र का जठेरों का मेला बाबा तिलों मंदिर , गांव भवानीपुर बीत, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर में 7 अप्रैल को  धूमधाम मनाया जा रहा है।   यह जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!