मुकेश अग्निहोत्री का होगा जोरदार स्वागत : ऊना ओल्ड बस स्टैंड के पास, घालुवाल चौक सहित हल्के के दौ दर्जन से अधिक जगह पर

by

हरोली : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 दिसंबर को अपने गृह जिला ऊना में आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उनका जिले का यह पहला दौरा होगा। ऊना से हरोली तक मुकेश अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए जिला कांग्रेस और हरोली ब्लॉक कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार काे सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय ऊना पहुंचेंगे। यहां ओल्ड बस स्टैंड के पास कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रणजीत राणा के नेतृत्व में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे। स्वागत समारोह के लिए सभी को न्योता दिया गया है।
जिसके बाद में मुकेश अग्निहोत्री का काफिला ऊना से घालुवाल चौक के लिए रवाना होगा। जहां उपमुख्यमंत्री का ब्लॉक कांग्रेस जोरदार स्वागत करेगी। फिर मुकेश अग्निहोत्री का काफिला आगे लिए रवाना होगा।
उपमुख्यमंत्री का हरोली विधानसभा के बढ़ेडा, कांगड़, धर्मपुर, सैंसोवाल, रोड़ा, समनाल, हरोली, भदौड़ी, पालकवाह, करमपुर, टाहलीवाल, चंदपुर, ललड़ी, नंगलखुर्द, बट्टकलां, बाथू, सिंगा चौक, वीटन, छेत्रां, हीरां, लालूवाल, दुलहैड़, भड़ियारा, गोंदपुर बुला और गोंदपुर जयचंद तक मुकेश अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा। हरोली में डिप्टी सीएम के जोरदार स्वागत के लिए ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष विनोद बिट्टू और पदाधिकारियों की टीम स्वागत की तैयारियों में लगी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला परिषद  अध्यक्ष डॉ.नीलम कुमारी ने आशा कार्यकर्ताओं  के साथ की विशेष बैठक  : किसी भी कैटेगरी में नहीं आने वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित गरीब लोगों  की सूची कराई जाए उपलब्ध

एएम नाथ। चंबा, 15 फरवरी :  ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ.नीलम कुमारी ने आज परिषद के वख्तपुर वार्ड के तहत विभिन्न  पंचायतों से संबंधित आशा कार्यकर्ताओं के साथ ज़िला परिषद कार्यालय के सभागार में  आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाड़िया पंचायत के कोंटा जंगल में पकड़ा तेदुंआ : अभी तक दर्जनों पशुओं को बना चुका था अपना निवाला

बीबीएन, 5 जनवरी। (तारा) : विकास खंड पट्टा के बाड़ियाँ व पट्टा नाली के लोगों के पशुओं को नुकसान पहुंचाने वाते तेदुंए को आखिरकार पिंजरे में पकड़ लिया है। पिछले 6 माह से यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता : जयराम ठाकुर

आपदा से हुए नुकसान के मूल्यांकन के बाद दिल्ली जाकर करेंगे निवेदन एएम नाथ। मंडी : आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने रविवार को थुनाग आ रहे अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल के दौरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात परिवारों को दी 35 हजार रुपए की फौरी राहत : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का दिया भरोसा एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!