मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 22 व 23 अक्तूबर को होली प्रवास पर रहेंगे

by

विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास और जनसंवाद करेंगे मुख्यमंत्री

एएम नाथ। चंबा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 22 व 23 अक्तूबर को भरमौर विधानसभा के अंतर्गत होली क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास सहित जनसभा और जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 22 अक्तूबर को दोपहर 12:30 बजे होली में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के पश्चात जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री अपराह्न 4:30 बजे होली से लाके वाली माता मंदिर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह होली–उतराला तथा होली–बड़ा भंगाल सड़क मार्गों के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री सायं 5:30 बजे सूटकर गांव में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा स्थानीय लोगों, महिला मंडलों एवं युवक मंडलों के साथ संवाद करेंगे। उनका रात्रि विश्राम सूटकर गांव में रहेगा।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 23 अक्तूबर को पूर्वाह्न 10:10 बजे पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय होली के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री इसके उपरांत होली से गगल एयरपोर्ट, कांगड़ा के लिए रवाना होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

झांसे में फंस गई महिला : 12.54 लाख रुपये जमा पूंजी गंवा दी

प्रयागराज : अगर आपका भी किसी बैंक में खाता है और रकम ज्यादा जमा हैं तो आप बैंक की ओर से दिए जाने वाले लाभांश का ही इंतजार करें। अगर कोई बैंक कर्मचारी बनकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी नगर निगम में तीसरी बार भाजपा के महापौर और उप महापौर बनना कार्यकर्ताओं की जीत : जयराम ठाकुर

सरकार ने पहले तो चुनावों को टालने का हरसंभव प्रयास किया और अब जब परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए, तो वे जीते हुए जनप्रतिनिधियों को शपथ लेने से रोक रहे एएम नाथ। मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह में तेंदुए का आतंक, एक की मौत, 4 गंभीर घायल, 3 गांवों में दहशत

एएम नाथ। बल्ह/मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में बुधवार तड़के एक आदमखोर तेंदुए ने अचानक हमला कर तीन गांवों में दहशत फैला दी। बल्ह क्षेत्र के मलवाना (भड़याल)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 से 17 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – मैड़ी मेले में सुरक्षा और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर की एसडीएम सचिन शर्मा ने की समीक्षा बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 मार्च – उपमंडल अंब के मैड़ी में 7 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेला के मद्देनजर किए गए सुरक्षात्मक और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर एसडीएम अंब सचिन...
Translate »
error: Content is protected !!