मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

by
एएम नाथ। नगरोटा बगवां/ देहरा /  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिले के अपने दौरे में देहरा और नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 356.02 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। उन्होंने देहरा के वनखंडी में 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वन्य प्राणी उद्यान की आधारशिला रखी।
उन्होंने देहरा विस में 6.02 करोड़ रुपये की दो सड़कों नैहरन पुखर से बाड़ा वाया भरूण तथा चिंतपुरनी से बरवाड़ा के कार्य का शिलान्यास किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में नगरोटा बगवां तथा पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 427 करोड़ रुपये की 30 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
उन्होंने राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के 6.50 करोड़ रुपये से निर्मित पुस्तकालय तथा कंप्यूटर सेंटर का उदघाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 3.80 करोड़ रुपये की लागत के राजकीय फार्मा कॉलेज में बने 100 बच्चों की क्षमता के छात्र छात्रावास का लोकार्पण तथा 41.47 करोड़ रुपये से बने 200 बिस्तरों के श्री जी.एस. बाली मातृ शिशु अस्पताल टांडा का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी इजीनियरिंग कॉलेज में 6.80 करोड़ रुपये से बने 33 केवी सब स्टेशन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने 22.56 लाख रुपये से बने विद्युत बोर्ड के जेई कार्यालय एवं शिकायत कक्ष का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त 2.67 करोड़ रुपये से जल शक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजना घीणा-मोरठ-जसाई व बालूग्लोआ के स्तरोन्नयन कार्य तथा चंगर क्षेत्र बड़ोह में घरेलू पेयजल कनेक्शन मुहैया कराने की 6.44 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने बनेर खड्ड पर जसोर गांव के लिए 3.50 करोड़ रुपये से बने स्पैन ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूग्लोआ में 1.10 करोड़ रुपये से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला नगरोटा बगवां में 1.54 करोड़ रुपये से बने अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज टांडा में 2.95 करोड़ रुपये से बने सुविधा खंड कम कैंटीन का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां व पालमपुर शहर के लिए करीब 52-52 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने नगरोटा बगवां के लिए 130 करोड़ रुपये की वेलनेस कम कनवेंशन सेंटर एवं का वेडिंग डेस्टीनेशन तथा इंटरनेशनल फाउंटेंन परियोजना शिलान्यास किया। इसमें 90 करोड़ रुपये वेलनेस कम कनवेंशन सेंटर तथा वेडिंग डेस्टीनेशन पर और 40 करोड़ रुपये इंटरनेशनल फाउंटेंन के निर्माण पर व्यय होंगे।
उन्होंने नगरोटा बगवां स्थित मधुमक्खी पालन केेंद्र के विकास की 8.51 करोड रुपये की परियोजना और 1.90 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले विद्युत बोर्ड के डिविजन एवं सब डिविजन के भवन की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने 2.74 करोड़ रुपये की धनूल-काशतवाड़ी सिंचाई परियोजना, 3.62 करोड़ रुपये की कठूल कुहल परियोजना और 1.23 करोड़ रुपये की मटयाड़ी में जल स्रोत सुधार कार्य परियोजना का शिलान्यास किया।
उन्होंने 8.46 करोड़ रुपये के देहरियां कंडी घराणा सड़क स्तरोन्ययन कार्य तथा  7.24 करोड़ रुपये के ठंडा पानी, जगनी से खब्बलखोली खरट सड़क, 5.04 करोड रुपये से कंडी से सरूट सड़क तथ 9.64 करोड़ रुपये के नगरोटा बलधर सियूण पधर सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने नगरोटा बगवां के रनहू में 5 करोड़ रुपये से बनने वाले राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने 7.52 करोड़ रुपये से बनने वाली टोरू-वाह-चपरेहड़ सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने 14.14 करोड़ रुपये से टांडा मेडिकल कॉलेज में बनने वाले लेक्चर थियेटर परिसर और 27.44 करोड़ रुपये से नगरोटा बगवां में बनने वाले पार्किंग परिसर एवं सामुदायिक केंद्र की आधारशिला रखी। उन्होंने नगरोटा बगवां के हटवास में 4.75 करोड़ रुपये से बनने वाले इंडोर खेल परिसर का शिलान्यास किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक 1 वोट से जीता तो कोई रिकॉर्ड बना गया : चुनावी राज्यों की सबसे बड़ी और छोटी जीत

नई : मई को पांच राज्यों में विधानसभा परिणामों की घोषणा की गई. देशभर की नजरें पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम थी, यहां पर भाजपा की आंधी में कई सूरमा धराशाई हो गए, आलम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रान्तियों को दूर करने को प्रशिक्षित की जा रही महिलाएं : अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत जडेरा और साहू में एकदिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

शिविर में एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की बतौर मुख्य शिरकत चंबा, 29 नवंबर : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीवाली की रात जिला ऊना में पांच अग्निकांड

रोहित जसवाल । ऊना :  दीवाली के दिन व रात को ऊना जिला में पांच अग्निकांड हुए है । ऊना के गांव अपर वसाल में दिवाली के दिन आग लगने से पीड़ित रमेश कुमार...
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 24 सितम्बर को

ऊना 22 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से चयनित जिला ऊना के 20 अभ्यर्थियों के 24 सितम्बर को प्रातः 10 बजे मूल प्रमाण पत्रों का सत्यार्पण के लिए उपनिदेशक, प्राथमिक शिक्षा ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!