मुख्यमंत्री ने जिला ऊना में बाथड़ी, पोलियां, पंडोगा, मैहतपुर और गगरेट में स्थापित पांच खनन पड़ताल चैकियों का किया वर्चुअल लोकार्पण

by
ऊना :  प्रदेश सरकार राज्य में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला ऊना के बाथड़ी, पोलियां, पंडोगा, मैहतपुर और गगरेट में खनन पड़ताल चैकियों का उद्घाटन करने के उपरांत यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन खनन पड़ताल चैकियों और अन्य आवश्यक उपकरणों के निर्माण के लिए 1.01 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक कार्यों जैसे नए उद्योगों की स्थापना, सड़क निर्माण और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए रेत, बजरी और पत्थर की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है। इसलिए यह आवश्यक है कि नए संसाधनों का वैज्ञानिक और समुचित तरीके से दोहन किया जाए और अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाथड़ी, पोलियां, पंडोगा, मैहतपुर और गगरेट में स्थापित पांच खनन पड़ताल चैकियां इस क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के एक कांग्रेस के नेता ने वर्तमान सरकार पर अवैध खनन को रोकने के लिए कुछ नहीं किए जाने का आरोप लगाया, लेकिन तथ्य यह है कि पिछली राज्य सरकार द्वारा 57 खनन परमिट प्रदान किए गए थे, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को यह समझना चाहिए कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में अवैध खनन फल-फूल रहा था।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लघु खनिज जैसे रेत, बजरी व पत्थर की कमी के कारण विकासात्मक कार्य प्रभावित न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न नदी व नालों में उपलब्ध लघु खनिजों की नीलामी पारदर्शी रूप से खुली बोली से करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए अवैध खनन, यातायात तथा भण्डारण करने वाले व्यक्तियों को दो साल की कैद तथा पांच लाख तक का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान किया गया है। पट्टे पर खनन के लिए प्रार्थना पत्रों की प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए आॅनलाइन पोर्टल आरम्भ किया गया है, जिससे पट्टे पर खनन उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

एक अरब 55 करोड़ की 31 किलो हेरोइन संग दो तस्कर काबू : पाक तस्करों से हेरोइन की डिलीवरी लेकर बीएसएफ की गोलियों से बच कर निकल गए थे

बीएसएफ व पुलिस ने शनिवार संयुक्त आपरेशन दौरान सेना के एक जवान समेत दो तस्करों को एक अरब 55 करोड़ की 31 किलो हेरोइन संग काबू किया है। दोनों तस्कर गुरुवार रात पाक तस्करों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीडीसी बंगाणा की बैठक संपन्न, जनता की समस्याओं के समाधान में निभाएं सकारात्मक भूमिका:कृष्णपाल

ऊना, 26 फरवरी: बंगाणा उपमंडल के अंतर्गत आज पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल घूमना अब होगा महंगा ! …..1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल बैरियर शुल्क

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं या फिर घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं, तो पहले इस खबर को एक बार पढ़ लीजिए।  दरअसल, एक अप्रैल से दूसरे राज्यों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा के माॅक सेशन में गढ़शंकर क्षेत्र के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास के विद्यार्थी ने निभाई डिप्टी स्पीकर रौड़ी की भूमिका 

गढ़शंकर, 27 नवंबर: पंजाब सरकार द्वारा संविधान दिवस मौके श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस मौके विशेष तौर पर तैयार की गई पंजाब विधानसभा में सरकारी स्कूलों...
Translate »
error: Content is protected !!