मुख्यमंत्री ने ‘जेंडर पर्सपेक्टिव्स इन पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट’ पुस्तक का किया विमोचन

by
जेंडर संवेदनशील नीतियों और कार्यक्रमों पर दिया बल
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डॉ. राजीव बंसल, डॉ. बासु सूद और डॉ. प्रभात मित्तल द्वारा लिखित पुस्तक ‘जेंडर पर्सपेक्टिव्स इन पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट’ का विमोचन किया।
लेखकों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जेंडर पर्सपेक्टिव्स का दायरा शिक्षाविदों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि कार्यान्वयन विभागों को जेंडर समानता की परिवर्तनकारी क्षमता को पहचानते हुए जेंडर आधारित नीति और विकास को प्राथमिकता देते हुए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें जेंडर-संवेदनशील नीति और विधायी वातावरण को मजबूत करना चाहिए साथ ही जेंडर-समावेशी योजनाओं और बजट का समर्थन करना चाहिए। जेंडर समानता के प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए। जेंडर आधारित निर्णय लेने के लिए डेटा संग्रह और अनुसंधान में निवेश किया जाना चाहिए। लैंगिक समानता बेहतर और प्रगतिशील दुनिया बनाने में महत्वपूर्ण है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह पुस्तक जेंडर नीति और विकास के बीच महत्वपूर्ण संबंधों के बारे में विस्तारपूर्वक और विविध दृष्टिकोणों से परिपूर्ण रचना है। यह पुस्तक लैंगिक आधारित विकास नीतियों और प्रथाओं को आकार प्रदान करती है और महिलाओं और लड़कियों के जीवन की जटिल वास्तविकताओं का समाधान करने वाले लिंग-संवेदनशील दृष्टिकोणों की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है।
यह पुस्तक विभिन्न योगदानों की एक श्रृंखला के माध्यम से विकास रूपरेखाओं, नीतियों और कार्यक्रमों में लिंग विश्लेषण को एकीकृत करने के महत्व को प्रदर्शित करती है। यह पुस्तक सफल पहलों और रणनीतियों को प्रदर्शित करती है जिन्होंने लैंगिक समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है और इससे संबंधित चुनौतियों पर भी प्रकाश डालती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया ध्वजारोहण और शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली

एएम नाथ : कुल्लू 15 अगस्त : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की अध्यक्षता 78वां स्वतंत्रता दिवस कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में धूम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला की गोलियां लगने से संदिग्ध हालात में मौत, मामला दर्ज

गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रही 62 वर्षीय महिला की घर के निकट गली में दो अज्ञात मोटरसाइकिल स्वारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बिझड़ी में लिया ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा : कार्यक्रम की अध्यक्षता के साथ-साथ करोड़ों रुपये के उदघाटन और शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री

बिझड़ी 23 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को बिझड़ी के स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में लोक लेखा समिति की बैठक आयोजित : विभिन्न विभागों के लंबित ऑडिट पैरा की समीक्षा सहित अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

एएम नाथ। चम्बा  :  बचत भवन चंबा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति की बैठक समिति के सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!