मुख्यमंत्री ने तथ्य जाने बिना लेटर लिखा : राज्यपाल

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का कार्यकाल पूरा होने से 10 महीने पहले अचानक उन्हें तुरंत प्रभाव से रिपेट्रिएट करने का खुलासा पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित ने कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की लेटर का जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा है कि चहल के खिलाफ गंभीर अनाचरण के इनपुट्स प्राप्त हुए थे। जिसकी विश्वसनीय सूत्रों से वैधता जांची गई थी। इसके बाद पंजाब के चीफ सेक्रेटरी से चहल को हटाने के फैसले को लेकर 28 नवंबर को बात की गई थी।
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित ने मुख्यमंत्री मान द्वारा पंजाब से आईपीएस अफसरों का पैनल मांगे बिना चहल की समय से पहले(प्री-मैच्योर) रिपेट्रिएशन करने पर सवाल उठाया था।
मुख्यमंत्री ने तथ्य जाने बिना लेटर लिखा :
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा है ‘प्यारे चीफ मिनिस्टर’ आईपीएस अफसरों का पैनल मांगे बिना आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल की प्रि-मैच्योर रिपेट्रिएशन वाली अपनी 13 दिसंबर लेटर पर ध्यान दें। इस लेटर को देख कर प्रतीत होता है कि इसे लिखने और ‘डिस्पैच’ करने के दौरान तथ्यों को जांचने पर ध्यान नहीं दिया गया। यदि इस ओर ध्यान दिया गया होता तो यह लेटर लिखने की जरूरत ही नहीं पड़ती

चीफ सेक्रेटरी को सुना चुके थे फैसला
राज्यपाल ने मान की लेटर का जवाब देते हुए कहा है कि जब उन्हें एसएसपी चहल द्वारा गंभीर अनाचरण की जानकारी मिली तो उन्होंने इसका वैधता की जांच के लिए विश्वसनीय सूत्रों से इसका पता लगवाया। इसके बाद पंजाब के चीफ सेक्रेटरी से 28 फरवरी को इस बारे में बात की गई। चीफ सेक्रेटरी को उन्होंने(राज्यपाल) चहल को इस ‘क्रिटिकल’ पोस्ट से हटाने के फैसले की जानकारी दी थी। वहीं चीफ सेक्रेटरी को सलाह दी गई थी कि एसएसपी की पोस्ट के लिए कार्यकुशल आईपीएस अफसरों का पैनल भेजें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों को केवल ढिल्लों ने किया खारिज…. पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी BJP

रूपनगर :  भाजपा प्रदेश विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अकाली दल से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं। रूपनगर में सोमवार को भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में...
article-image
पंजाब

Punjab’s War Against Drugs:

Massive Joint Operation Target Unauthorized Construction on Waqf Board Land Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct 6 : In a decisive move under the “War Against Drugs” initiative launched by the Punjab Government, Hoshiarpur Police, along with the...
article-image
पंजाब

कौन है मनदीप कौर?…..तस्करों से बनाया संबंध -खुद को बताया पुलिस ऑफिसर : जिसका पंजाब पुलिस ने किया भंडाफोड़

अमृतसर. :  पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पाकिस्तान से जुड़े एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है और इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य सरगना भी शामिल है. पुलिस ने उनके...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 56 में बिछाई पानी की पाइपों और वाटर मीटर चैंबरों का उदघाटन

चंडीगढ़, 4 अप्रैल: चंडीगढ़ के समग्र विकास के प्रति अपनी सोच को आगे बढ़ाते हुए, स्थानीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सेक्टर 56 में 320 स्मॉल फ्लैट्स में बिछाई गई...
Translate »
error: Content is protected !!