मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी की लॉंच

by
एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लॉंच की। यह आयोजन 25 दिसम्बर, 2025 को प्रस्तावित है। इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक तंदरुस्ती को बढ़ावा देना, खेल पर्यटन को सशक्त बनाना और धौलाधार की मनोरम पहाड़ियों की सुंदरता को उजागर करना है। उपस्थित लोगों ने धौलाधार पर्वतमाला तथा क्षेत्र की जीवंत सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित जर्सी के डिज़ाईन की सराहना की।
नगर निगम धर्मशाला द्वारा ज़िला प्रशासन कांगड़ा के सहयोग से आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रेरित करना है।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम धर्मशाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह जर्सी केवल खेल विशेष नहीं है, बल्कि इस मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए सम्मान का प्रतीक है। इच्छुक उम्मीदवार मैराथन (42.195 किलोमीटर), हाफ मैराथन (21.075 किलोमीटर) एवं अन्य कम दूरी की श्रेणियों के लिए धर्मशाला मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर देवेन्द्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, नगर निगम के आयुक्त जफ़र इकबाल, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन और नगर निगम के पार्षदगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपत्तिजनक साक्ष्य, दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त- 4.06 करोड़ रुपये की नकदी बरामद : ईडी ने अवैध खनन मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 14 जगहों पर की थी छापेमारी

जालंधर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जालंधर ने अवैध खनन मामले के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत पंजाब राज्य के विभिन्न जिला रूपनगर (रोपड़), होशियारपुर, मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब आपका ATM नहीं …स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर पंजाब के सरकारी धन के ‘दुरुपयोग’ करने का लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़ :  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब के धन का दुरुपयोग निजी मौज-मस्ती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 करोड़ लोन का फर्जीवाड़ा : बैंस की जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार

एएम नाथ। शिमला : 20 करोड़ रुपये के लोन धोखाधड़ी मामले में हिमाचल हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने शुक्रवार को स्टेटस रिपोर्ट पेश की। इसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में गाड़ियों की पासिंग 29 अगस्त की बजाए 1 सितम्बर को

ऊना, 28 अगस्त – क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊना में 29 अगस्त को आयोजित होने वाली गाड़ियों की पासिंग किन्ही प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी...
Translate »
error: Content is protected !!