मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया

by
नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति एस्टेट में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया।
संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्यकाल का विस्तृत विवरण है। इसका लोकार्पण हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशंसनीय पहल हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में लोगों विशेषकर युवाओं में जागरूकता पैदा करने में दूरगामी भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के गौरवशाली जीवन और प्रयासों के बारे में जानने के लिए सभी को संग्रहालय का भ्रमण करना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल एवं उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जाखू मंदिर में शीश नवाया

एएम नाथ। शिमला : राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल एवं   उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री की आंखों से निकले आंसू : मुख्य कारण पिता का इस बार चुनाव न लड़ना

सुजानपुर  :  सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी रिटायर्ड कैप्टन रणजीत सिंह की नामांकन सभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।  भावुक होने का मुख्य कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला : आईपीएस सतवंत अटवाल त्रिवेदी को एडीजी स्टेट विजिलेंस

हिमाचल सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला शिमला :  हिमाचल सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सिविल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप में डाउन रिवर एवं स्लालोम रेस का आयोजन

शिमला 07 मार्च – शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र सुन्नी में आयोजित हो रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन आज डाउन रिवर रेस एवं स्लालोम रेस का आयोजन किया गया। डाउन रिवर रेस की...
Translate »
error: Content is protected !!