मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन : दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित होगी

by

मुख्यमंत्री ने 10 वाहनों को दिखाई हरी झंडी, घर-द्वार पर ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे
सिरमौर :
76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन सेवा हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सिरमौर के सराहां में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन सेवा के अंतर्गत 10 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और आवश्यक उपकरणों से युक्त यह मोबाइल क्लीनिक वाहन प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के गांवों में लोगों को घर-द्वार पर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2022-23 के बजट में मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन सेवा आरंभ करने की घोषणा की गई थी। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर यह सेवा विधिवत रूप से आरंभ कर दी गई है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन सेवा के इन चिकित्सा वाहनों में आधुनिक उपकरणों के साथ एक-एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन तैनात रहेंगे। इन वाहनों में नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ रक्त जांच, ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच की सुविधा तथा अन्य सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इन वाहनों का संचालन खंड चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोटखाई में सब-जज कोर्ट खोलने की घोषणा की – सरकार ने थ्री टेस्ला एमआरआई मशीनों के लिए जारी किए 85 करोड़ रुपए

250 करोड़ रूपए से डबल लेन होगी छैला-कुमारहट्टी सड़क, मुख्यमंत्री ने डीपीआर बनाने के दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के कोटखाई सीएचसी का दर्जा बढ़ाकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर-बिझड़ी में करोड़ों के शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री : इंद्र दत्त लखनपाल – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

मुख्यमंत्री के आह्वान पर बड़सरवासियों से भी की अपने घरों में दीप जलाने की अपील विधायक ने शहीद लेफ्टिनेंट जितेंद्र शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार बड़सर 21 जनवरी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचएएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : वर्ष 2024 बैच के दो भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों और वर्ष 2025 बैच के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 19 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा व्यक्तित्व विकास एवं समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने गेयटी थियेटर में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत मेधावी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर किया सम्मानित एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक...
Translate »
error: Content is protected !!