मुख्यमंत्री वापिस लौटे, दिल्ली जाएंगे 2 दिन बाद : इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में होंगे शामिल- लोकसभा-विधानसभा प्रत्याशियों पर होगा विचार

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तिरुपति बालाजी के दर्शनों के बाद हिमाचल लौट आए हैं। सोमवार शाम 6:00 बजे के बाद वह चंडीगढ़ पहुंचे और उसके बाद सडक़ मार्ग के द्वारा शिमला लौटे हैं। मुख्यमंत्री को दो दिन बाद फिर से दिल्ली दौरे पर जाना है। पांच अप्रैल को नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रखी गई है, जिसमें लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशियों के नाम तय होंगे। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के अगले दिन सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक छह अप्रैल को है। अनुमान है कि सात अप्रैल तक कांग्रेस अपने प्रत्याशी घोषित कर सकती है। पार्टी ने चंडीगढ़ में हुई बैठक में मंडी सीट से वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह और हमीरपुर सीट से ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का नाम लगभग फाइनल कर लिया है, जबकि कांगड़ा और शिमला सीट के पैनल पर अभी डिस्कशन होना है।
कांग्रेस को विधानसभा के छह उपचुनावों को लेकर भी प्रत्याशी फाइनल करने हैं। यहां अभी पैनल बनाने का काम ही चल रहा है। दिल्ली में होने वाली इन बैठकों के लिए मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी दिल्ली जाना है। अब सीएम के लौटने के बाद मंगलवार से उनके टूअर प्रोग्राम को लेकर भी फैसला हो जाएगा। चर्चा है कि वह अपने गृह जिला हमीरपुर का दौरा भी कर सकते हैं। इसी जिला से कांग्रेस विधायक दल में सबसे ज्यादा बगावत हुई है। दूसरी तरफ, हिमाचल भाजपा ने लोकसभा के लिए चारों प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस के बागी पूर्व विधायकों को छह सीटों पर उपचुनाव का टिकट दिया है। भाजपा चुनाव प्रचार में उतर गई है, जबकि कांग्रेस का प्रचार प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही शुरू होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अय्याश प्रोफेसर ने 20 साल में 30 से ज्यादा छात्राओं का किया यौन शोषण : पॉर्न साइट पर करता था अपलोड

हाथरस। बागला डिग्री कालेज के प्रोफेसर के मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि ज्यादातर वीडियो कालेज की छात्राओं के हैं। कई वीडियो उसने पोर्न साइट पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी वार्ड के बेड पर शुरू हो गया प्रेमी-प्रेमिका का रोमांस…. CCTV में कैद Video वायरल…लव मैरिज करवाने के लिए युवक ने खाया जहर

महोबा : जिला अस्पताल उतर प्रदेश प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जहरीला पदार्थ खाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुनिहार विकास खण्ड में द्वितीय चरण में 80.4 प्रतिशत मतदान

सोलन : सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में कुल 80.4 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा : 160 मीटर लंबा डबल लेन पुल स्टील ट्रस तकनीक से बन रहा है, एक साथ गुजर सकेंगे दो बड़े वाहन :

पुल निर्माण पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि हो रही है व्यय, जून 2024 तक पूरा होगा काम जोगिन्दर नगर, 17 नवम्बर- मंडी जिला के जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी पत्तन (लडभड़ोल)...
Translate »
error: Content is protected !!