मुख्यमंत्री सहारा योजना से पात्र मरीजों को मिलेगा आर्थिक संबल:- DC मुकेश रेपस्वाल

by

कहा, पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से करें ऑनलाइन आवेदन

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने मुख्यमंत्री सहारा योजना कि जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। योजना के तहत अधिसूचित बीमारियों से पीड़ित पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता है ताकि बीमारी के दौरान उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है। वर्तमान में 4,050 सक्रिय पात्र लाभार्थियों का डाटा नई ऑनलाइन प्रणाली में स्थानांतरित किया जा चुका है तथा उनका आधार आधारित ई-केवाईसी भी पूर्ण किया गया है। पात्र लाभार्थियों को अप्रैल से जून, 2026 की अवधि की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सहारा योजना के नए पात्र लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति घर बैठे ई-कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पोर्टल https://himparivar.hp.gov.in/ekalyan⁠ पर जाकर मुख्यमंत्री सहारा योजना का चयन किया जा सकता है।
उन्होंने सभी पात्र लोगों से मुख्यमंत्री सहारा योजना की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार समय पर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है। साथ ही पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा संबंधित विभागों से भी योजना की जानकारी अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला घूमने पहुंचे 4 युवक- कुफरी में स्नो बूट बदलने को लेकर पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर चाकू से हमला,उठाकर थाने ले गई पुलिस

रोहित जसवाल । शिमला : नए साल पर हजारों लोग शिमला घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के रहने वाले चार युवक भी खुशी-खुशी शिमला के कुफरी घूमने पहुंचे हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्थर गिरने से सियूर पुल क्षतिग्रस्त, स्थानीय लोग परेशान

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर क्षेत्र के सियूर पुल पर पत्थर गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। रावी नदी पर बने इस पुल का उपयोग प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण व स्कूली बच्चे करते हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भर्ती कानून रद्द, सुक्खू सरकार पर जयराम का जोरदार हमला : हाईकोर्ट के फैसले को बताया “असंवैधानिक नीतियों पर तमाचा”

कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ का आरोप, मेले में भी हुए शामिल एएम नाथ। मंडी :.पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा “भर्ती और सेवा शर्तें कानून 2024”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

196 विशेष बसों से उनके गन्तव्य तक पंहुचाये 8518 मणिमहेश यात्री : पंकज चड्ढा

एएम नाथ । धर्मशाला : श्री मणिमहेश यात्रा 2025 के दौरान भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण चम्बा-भरमौर मार्ग कई दिनों तक अवरुद्ध रहा। इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच मार्ग में तथा चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!