मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू : अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका दोबारा लगाई जाए

by

रोहतांग : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विधायकों के साथ हुई बैठक में लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका लगाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जहां अटल टनल रोहतांग की सोनिया गांधी द्वारा किए गए शिलान्यास की पट्टिका को हटा दिया था वहीं उसे पुन: स्थापित किया जाए।
जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को आदेश जारी किए कि पांच दिनों के भीतर अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका दोबारा लगाई जाए। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का सपना था और उन्होंने ही सबसे पहले अटल टनल रोहतांग के निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। उल्लेखनीय ही कि अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका का मामला टनल के उदघाटन के दौरान कांग्रेस के द्वारा उठाया गया था। इसको लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन भी किए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

400 साल पुरानी मूर्ति में मिला क्यूआर कोड : क्यूआर कोड को देखने के बाद हर कोई हैरान

अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता के बारे में आप सब ने सुना और पढ़ा जरूर होगा। यह सभ्यता, और ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। आपको बता दें कि माया मैक्सिको...
हिमाचल प्रदेश

ADC के सरकारी आवास में लगी आग : लाखों का सामान जलकर राख

रोहित जसवाल । ऊना : अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) महेंद्र पाल गुर्जर के सरकारी आवास में आग लग गई। हादसे में ऊपरी मंजिल पर रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यालय में सफाई व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल का किया स्थलीय निरीक्षण एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में भारी बरसात के कारण हुई क्षति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री सुखराम चौधरी पर हाथ उठाने वाले व्यक्ति ने मांगी माफी : मामला शांत

पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर बूथ पर 12 नवंबर को चुनाव के दिन शाम को हुए हंगामे का मामला शांत हो गया है। क्योंकि इस मामले में ऊर्जा...
Translate »
error: Content is protected !!