मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 मार्च को भटियात प्रवास पर रहेंगे : DC मुकेश रेपसवाल 

by
भटियात विधानसभा क्षेत्र में लगभग 75 करोड़ के विकासात्मक कार्यों का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
एएम नाथ। चम्बा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकरी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 मार्च को जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भटियात के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री  इस दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में 74 करोड़ 99 लाख की धन राशि के विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री भटियात क्षेत्र के सरना, सलोह, चुलारी तथा तहसील भटियात के साथ लगते गांव  के लिए उठाऊ जल आपूर्ति  योजना तथा  अपर व लोअर वडिंगी की उठाऊ जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें भट्टियात के समोट और अन्य साथ लगते गांवों के लिए पेयजल योजना व राजैन-सरोगा कुहल की री-मॉडलिंग और संवर्द्धन कार्य की आधारशिला। इसके साथ  जतरून,त्रिमठ और सलोह गांव में तथा ग्राम पंचायत सिहुंता के मोतला में बाढ़ सुरक्षा कार्य की आधारशिला। चुवाड़ी कस्बे कीकी जल आपूर्ति योजना के सुधारीकरण और संवर्धन  तथा चुवाड़ी में कालीघार भूस्खलन आपदा की रोकथाम के लिए भूस्खलन शमन उपायों की आधारशिला व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सिहुंता- जोलना-खास सड़क के उन्नयन कार्यों की आधारशिला रखेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चुवाड़ी हेलीपैड में दोपहर 12:55 बजे चुवाडी पहुंचेंगे तथा चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे और दोपहर बाद शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, बोले- कोर्ट में लड़कर करवाने पड़े चुनाव

पंचायत चुनाव में देरी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 2027 में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी एएम नाथ।  कुल्लू। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बंजार विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग

तपोवन विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के छठे दिन की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया को धार्मिक खत्ता पहनाकर सम्मानित करते हुए। एएम नाथ। धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने जिला कोषाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

ऊना (22 अक्तूबर)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कोषाधिकारी कार्यालय का भवन काफी पुराना है तथा नया भवन बनाने के लिए मलाहत रोड पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 घंटे ड्यूटी ही देंगे अब HRTC के ड्राइवर व कंडक्टर : तय समय के बाद अड्डे पर खड़ी कर देंगे बसें

शिमला :   एचआरटीसी कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर पहली अगस्त से वर्क टू रूल के तहत केवल आठ घंटे ही ड्यूटी करेंगे। आठ घंटे पूरे...
Translate »
error: Content is protected !!