मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला बिलासपुर में 154 बच्चों को मिला लाभ : राजेश धर्माणी

by
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के दो नए लाभार्थियों को तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बांटे पात्रता प्रमाणपत्र
एएम नाथ।  बिलासपुर, 14 जून: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत दो नए पात्र लाभार्थियों को पात्रता प्रमाणपत्रों का आवंटन किया। लाभार्थियों में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव छत के हाफिज तथा हासिफ शामिल हैं। इन दोनों लाभार्थियों को अब प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न घटकों का लाभ मिलेगा।
इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जिला बिलासपुर में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 154 पात्र बच्चों को लाभान्वित करते हुए लगभग 1.69 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 154 लाभार्थियों को 82.91 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 15 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 30 लाख रुपये तथा 16 लाभार्थियों को गृह निर्माण सहायता के लिए 29 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन निराश्रित बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए 12 पात्र लाभार्थियों को 7.41 लाख रुपये जबकि व्यावसायिक शिक्षा के लिए 5 लाभार्थियों को लगभग 88 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों एवं युवाओं को आत्मनिर्भर तथा रोजगारोन्मुख बनाने के उद्देश्य से कोचिंग सहायता के अंतर्गत एक लाभार्थी को 1.18 लाख रुपये तथा सूक्ष्म उद्यम (स्टार्टअप) स्थापित करने के लिए 6 लाभार्थियों को 7.40 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। इसके साथ ही आफ्टर केयर घटक के अंतर्गत 4 पात्रों को 2.32 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई, जिससे वह स्वतंत्र जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।
राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्य मंत्री सुख आश्रय योजना के योजना के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक सहभागिता को भी विशेष महत्व देते हुए पात्र 37 लाभार्थियों को 1.54 लाख रुपये त्यौहार ग्रांट के तौर पर उपलब्ध करवाए हैं। इसके अतिरिक्त वस्त्र भत्ता के रूप में 34 लाभार्थियों को 1.70 लाख रुपये, पोषण सहायता के लिए 34 लाभार्थियों को 1.81 लाख रुपये तथा विविध आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 34 लाभार्थियों को 1.19 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 22 लाभार्थियों को एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के माध्यम से लगभग एक लाख रुपये की राशि व्यय की गई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना प्रदेश सरकार की उस संवेदनशील सोच का प्रतीक है, जिसके माध्यम से समाज के उस वर्ग को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते पात्र बच्चों एवं युवाओं का सम्मानजनक, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर जीवन सुनिश्चित बनाना है। राज्य सरकार के इस अहम निर्णय से प्रदेश के लगभग 6 हजार निराश्रित बच्चों को ’चिल्ड्रन ऑफ दि स्टेट‘ का दर्जा प्रदान करते हुए प्रदेश सरकार माता-पिता की भूमिका निभाते हुए उनके समग्र विकास, उत्थान व कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लॉटरी बहाली पर जयराम ठाकुर का हमला….. बोले- सत्ता में आते ही बंद करेंगे व्यवस्था

शिमला, 27 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लॉटरी व्यवस्था बहाल करने के कांग्रेस सरकार के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कड़ी नाराजगी जताई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में हुआ प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने प्रथम वर्ष के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार पर जोरदार बोला हमला : सुक्खू सरकार गैरकानूनी तरीके से भाजपा के 9 विधायकों की सदस्यता को लेकर षड्यंत्र रच रही

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने रविवार को सुक्खू सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भव्य-दिव्य होगा राज्य स्तरीय हरोली उत्सव : 27, 28, 29 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्याएं, माहभर चलेगा ट्रेड फेयर

उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली रोहित जसवाल : ऊना, 3 फरवरी। लंबे इंतजार के बाद, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव एक बार फिर अपनी पूरी भव्यता के साथ आयोजित होने जा...
Translate »
error: Content is protected !!