मुख्यमंत्री से लूहरी और सुन्नी जलविद्युत परियोजना के प्रभावितों ने की भेंट : राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही – सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां पूर्व विधायक राकेश सिंघा के नेतृत्व में लूहरी और सुन्नी जलविद्युत परियोजना प्रभावितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों के हितों की अनदेखी की लेकिन वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) कंपनी सरकार द्वारा मांगी गई रायल्टी प्रतिशतता पर सहमत नहीं होती है, तो सरकार प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए 210 मेगावाट लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 और 66 मेगावाट धौलासिद्ध विद्युत परियोजना तथा 382 मेगावाट सुन्नी विद्युत परियोजना का अधिग्रहण करेगी।
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में 50 हजार रुपये से अधिक आय वाले सम्पन्न परिवारों से 100 रुपये प्रति कनेक्शन शुल्क लेगा तथा इस निर्णय से समाज के कमजोर वर्ग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार ने विधवाओं, एकल नारी, विकलांगों, बीपीएल परिवारों, अनाथों आदि को इस शुल्क से छूट दी है। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से उनके जल उपयोग के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस मानसून सीजन में हुए नुकसान की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य को अब तक 900 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राज्य को केंद्र सरकार से कोई भी वित्तीय सहायता नहीं मिली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुवैत अग्निकांड में पंजाब के हिम्मत रॉय की भी हुई थी मौत : हिम्मत रॉय का शव भारत लाया जा रहा

होशियारपुर  : कुवैत में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में काको गांव के रहने वाले 63 साल के हिम्मत राय की भी मौत हो गई थी । हिम्मत राय पिछले 25 साल से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के लिए अहम भूमिका अदा करेगी कंगना रनौत : शान्ता कुमार

धर्मशाला, 22 अप्रैल :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत ही नही विश्व के अति सुन्दर व रमणीक प्रदेशों में से है। विश्व में इस प्रकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निवारण अभियान में सकारात्मक भूमिका के लिए दिलाई शपथ : सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामवासी – डॉ. शांडिल

कसौली  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने लोगों से आग्रह किया है कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में आयोजित होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शुष्क अपशिष्ट के निपटान को लेकर एक बैठक की DC तोरुल एस रवीश ने अध्यक्षता की

एएम नाथ।  कुल्लू 29 जुलाई :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शुष्क अपशिष्ट के निपटान को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की । उपायुक्त ने नगर परिषद कुल्लू...
Translate »
error: Content is protected !!