मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से 14 को डा. बी.आर. अंबेडकर जयंती पर होगा आनलाइन क्विज मुकाबला: अपनीत रियात

by

जिला चुनाव अधिकारी ने क्विज मुकाबले में अधिक से अधिक लोगों को हिस्सा लेने की अपील की
विजेताओं को दिया जाएगा नकद पुरुस्कार व प्रमाण पत्र
होशियारपुर, 12 अप्रैल:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देेशों पर डा. बी.आर. अंबेडकर जयंती के मौके पर संविधान आधारित लोकतंत्र अभियान संबंधी 14 अप्रैल को सांय 4 बजे क्विज मुकाबला करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुकाबले में कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है, इस लिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस आनलाइन क्विज में भाग लें। उन्होंने कहा कि इस क्विज में मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के फेसबुक पेज पर सांझा किए 9 लेखों में से व डा. बी.आर. अंबेडकर जी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।  मुकाबले में कुल 50  प्रश्न होंगे व इसका समय 30 मिनट होगा।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के फेसबुक पेज व ट्वीटर पर क्विज का लिंक 14 अप्रैल को सांय 3:50 मिनट पर सांझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले निर्धारित समय में क्विज पूरा कर जमा करें क्योंकि 30 मिनट के बाद क्विज जमा नहीं करने दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि विजेताओं को नकद पुरुस्कार व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जिनमें पहला पुरुस्कार 1500, दूसरा पुरुस्कार 1200 व तीसरा पुरुस्कार 1000 रुपए है। उन्होंने कहा कि अगर एक से अधिक प्रतियोगियों के बराबर नंबर आते हैं तो विजेता का चुनाव ड्रा सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री चन्नी श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में हुए नतमस्तक

मीनार-ए-बेगमपुरा के छे वर्ष से लटके हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नहीं गए गढ़शंकर। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी आज शाम श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में...
article-image
पंजाब

दोआबा स्कूल पारोवाल की छात्रा रूहानी चेची को एम यू एन दिल्ली नोएडा समागम में मिला बा कमाल प्रवक्ता का अवार्ड

 गढ़शंकर, 7 अगस्त : गत दिनों एक अंतरराष्ट्रीय संस्था एम यू एन द्वारा दिल्ली नोएडा में वार्षिक समागम करवाया गया जिसमें देश भर के नामी स्कूलों ने भाग लिया। इस समारोह में पंजाब के...
article-image
पंजाब

SAD (Badal) Holds Key Meeting

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar 27 : In a significant gathering at the party office in Thandal village, Hoshiarpur district, Shiromani Akali Dal (Badal) general secretary and former cabinet minister Sohan Singh Thandal convened a meeting with...
article-image
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर की हत्या : चार नकाबपोश हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

समराला : गांव मानकी में चार नकाबपोश हमलावरों ने एक कबड्डी खिलाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की हत्या कर दीं। जिससे से कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह( (23) ) की मौत हो गई, जबकि उसका...
Translate »
error: Content is protected !!