मुल्लांपुर में ताश खेल रहे व्यापारियों पर सीआईए के जवानों ने तानी रिवाॅल्वर, हार्ट अटैक से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, माहौल तनावपूर्ण

by

मोहाली। मोहाली जिले के मुल्लांपुर इलाके में काउंटर इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) खरड़ की टीम ने ताश खेल रहे आठ व्यापारियों पर रिवॉल्वर तानी। आरोप है कि डर के मारे एक व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इस घटना के इलाके में तैनाव का माहौल है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सोमवार को मुल्लांपुर का बाजार बंद होता है। इस कारण सभी दुकानदार इकट्ठा होकर आमतौर पर यहां ताश के पत्ते खेलते हैं। सीआईए की टीम में करीब पांच लोग मौजूद थे, जो की बिना पुलिस वर्दी के थे। उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों के ऊपर रिवाॅल्वर तान दी। प्रत्यक्षदर्शी राजेश उर्फ पम्मी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने बताया नहीं था कि वह पुलिसकर्मी है।

जब उन्होंने रिवाॅल्वर तानी तो व्यापारी डर गए। उन्हें लगा कि किसी गैंगस्टर की तरफ से उनके ऊपर हमला कर दिया गया है। इस कारण वहां पर मौजूद 55 वर्षीय राजेश कुमार सोनी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं एक दूसरे व्यक्ति की भी हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है।

लोगों ने दो पुलिसकर्मियों को घेर कर मारपीट की

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोगों ने दो पुलिसकर्मियों को घेर कर उनके साथ मारपीट भी की है। मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे हुए हैं। वहीं दोनों लोगों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीण लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर डीएसपी मुल्लांपुर धर्मवीर सिंह, एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह के साथ माजरी और कुराली के थाना प्रभारी को भी मौके पर बुलाया गया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस घटना पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राघव चड्ढा राज्यसभा के उप नेता पद से हटाए गए : राघव और आप की कड़वाहट आई सामने

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  ने को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उप नेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को ये जिम्मेदारी दी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पत्रकारिता विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद किया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम साहब, जहां आप वहां गलत कैसे हो सकता है…?- ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान बोले चरण दास

नादौन :  गांव गलोड़ में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी चरण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रिंसिपल केके शर्मा तीसरी बार वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त

गढ़शंकर 11 जून :    वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों की एक बैठक चेयरमैन शशि कांत शर्मा की देखरेख और अध्यक्ष केसी पांडे के नेतृत्व में हुई। जिसमें विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग...
Translate »
error: Content is protected !!