रंगदारी नहीं देने पर बटाला में चलीं अंधाधुंध गोलियां, पाकिस्तानी डॉन सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

by

बटाला। गांव बहादुर हुसैन में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां से 32 बोर के आठ खोल बरामद किए गए हैं।

रंजीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह वासी बहादुर हुसैन के बयान पर पुलिस थाना रंगड़ नंगल में पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी व दो अन्य पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना रंगड़ नंगल के एसएचओ हरमीक सिंह ने बताया कि रंजीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह वासी बहादुर हुसैन बटाला में इमीग्रेशन का काम करता है। उसने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि कुछ देर पहले उसे एक वाट्सएप कॉल आई थी, जिसमें एक व्यक्ति ने कहा था कि वह शहजाद भट्टी बोल रहा है और उसे रंगदारी चाहिए। इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। रविवार रात करीब डेढ़ बजे जब वह घर में सो रहा था तो बाहर शोर हुआ।

शोर सुनकर वह उठा तो बाहर गोलियां चल रही थीं। उसने बताया कि कुछ देर बाद उसने देखा कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेज रफ्तार से भाग रहे थे। इसके बाद करीब तीन बजे उसे फिर व्हाट्सएप कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि वह शहजाद भट्टी बोल रहा है।

अब भी रंगदारी के पैसे दे दो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाओ। रंजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने तुरंत इसकी सूचना 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आठ खोल 32 बोर के बरामद हुए। पुलिस ने पाकिस्तान में बैठै शहजाद भट्टी व दो अन्य पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूल बसों के काटे गए चालान : बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया

होशियारपुर, 28 अप्रैल – डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा सेफ स्कूल व्हीकल योजना के तहत स्कूल बसों की जांच की गई। यह जानकारी देते हुए जिला बाल...
article-image
पंजाब

बाबा बुध सिंह ढाहां जी के 100वें जन्मदिवस के मौके पर गुरु नानक मिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल कुक्कड़ मजारा में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

गढ़शंकर l  बाबा बुध सिंह ढाहां, जिन्होंने हर आम और ज़रूरतमंद इंसान को शिक्षा और हेल्थ की सुविधाएं देने के मकसद से सेवा शुरू की थी, उन्होंने ढाहां कलेरा से इसकी शुरुआत की और...
article-image
पंजाब

टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय अभियान के दौरान सिविल सर्जन कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा ली शपथ

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा “राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम” के तहत टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान दौरान आज...
article-image
पंजाब

नेचर फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़ : सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया नेचर फेस्ट का विधिवत उद्घाटन

लाजवंती खेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब 15 को प्रभ गिल व 17 को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की होगी सिंगर नाईट प्राकृतिक विरासत, पर्यटन और संस्कृति के संगम का उत्सव है नेचर फेस्ट...
Translate »
error: Content is protected !!