मूल्यांकन शिविर में 39 दिव्यांगजन व 10 वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

by
राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  जिला रेडक्रास सोसायटी धर्मशाला व कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए आज सोमवार को बचत भवन देहरा में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।टीम ने 39 दिव्यांगों व 10 वरिष्ठ नागरिकों की जांच की गई। रेडक्रास सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि शिविर में 49 लोगों का पंजीकरण किया गया है जिन्हें अगले शिविर में निःशुल्क उपकरण दिए जाएंगे। शिविर में पंजीकृत दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकतानुसार बैटरी चलित तिपहिया साईकिल,व्हील चेयर, फोल्डेबल वॉकर,हेयरिंग एड, क्लिपर व आधुनिक कृत्रिम अंग के लिए नाप लिया गया। उन्होंने बताया कि सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की सहायता से दिव्यांगजन एक बार फिर समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जी सकेंगे।
शिविर में तहसील कल्याण अधिकारी देहरा विपुल कुमार , राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्राई ही केवल के रेट तय कर सकती , राज्य सरकारें तो अपने उस पर लगने वाले टैकस कम कर सकती: तिवारी

गढ़शंकर: ट्राई ही केवल के रेट तय कर सकती है, राज्य सरकारें तो अपने उस पर लगने वाले टैकस कम कर सकती है। यह शब्द पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मनीष तिवारी ने पत्रकारो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार ने कानून व्यवस्था का जनाजा निकाला दिया जंगलराज की तरह गोलीकांड हो रहे- सतपाल सिंह सत्ती

ऊना: हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था का जनाजा निकाल दिया है और प्रदेश में जंगलराज की तरह गोलीकांड हो रहे है, यह शब्द भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहे। उन्हीनों ने...
article-image
पंजाब

जनता बुक डिपो के समाजसेवी रविंदर कुमार काला ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने किया काला से मुलाकात, पर्यावरण जागरूकता को लेकर हुई चर्चा होशियारपुर/दसूहा/ दलजीत अजनोहा :  पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए जनता बुक डिपो के संचालक...
article-image
पंजाब

धान की पराली को आग न लगाकर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं किसान: ब्रम शंकर जिंपा

किसान मेले में किसानों को नई कृषि तकनीकों से करवाया परिचित, कैंप में अलग-अलग सैल्फ हैल्प ग्रुपों, विभागों की प्रदर्शनी स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र होशियारपुर : 13 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम...
Translate »
error: Content is protected !!