मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियारों का मिला सुराग

by

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स कर रही है गैंगस्टर लॉरेंस पूछताछ, मानसा कोर्ट ने लॉरेंस का 7 दिन के पुलिस रिमांड
चंडीगढ़ :
तिहाड़ जेल से गैंगस्टर लॉरेंस को पंजाब लाने के बीच सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियारों का पता चल गया है। यह हथियार मानसा से सटे पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर मिट्टी के नीचे दफनाए गए हैं। मूसेवाला हत्याकांड में पहले गिरफ्तार पवन बिश्नोई और नसीब खान से मानसा पुलिस को यह पता चला है। हालांकि किस जगह पर दफनाए गए, इसके बारे में पड़ताल की जा रही है। हथियार जल्द बरामद किए जा सकते हैं।
वहीं लॉरेंस से पंजाब पुलिस सीक्रेट लोकेशन पर पूछताछ कर रही है। इससे पहले मानसा कोर्ट ने लॉरेंस का 7 दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया है। उसे पूछताछ के लिए पहले मोहाली के खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ ऑफिस लाया गया है। पहले यहां पूछताछ हुई। इसके बाद पुलिस के 2 काफिले अलग-अलग दिशा में निकल गए।
लॉरेंस अब कहां है, इसके बारे में पुष्टि नहीं की जा सही है। हालांकि इतना तय है कि उससे एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ कर रही है। लॉरेंस के करीबी गोल्डी बराड़ के दो गुर्गों को भी पुलिस 2 जगहों पर लेकर गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस में असभ्य बंदे प्रवेश कर चुके, कांग्रेस में ट्रेनिंग लेनी पड़ती, असभ्य लोगों में अनुशासन नहीं होता, हम अनुशासित सिपाही : शमशेर सिंह दूलों

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी थमती दिखाई नहीं दे रही है। अब कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलों ने बिना किसी का नाम लिए चन्नी गुट पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

एएम नाथ। चिंतपूर्णी : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नव कालिया ने विधिवत रूप से...
article-image
पंजाब

दो युवकों से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

गढ़शंकर  – गढ़शंकर पुलिस ने एसएसपी होशियारपुर व एएसपी तुषार गुप्ता के निर्देश पर स्मगलर व समाजविरोधी अनसरो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीनेवाल पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक पर आप ने किया कब्जा, बरनाला में कांग्रेस ने की जीत दर्ज – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बडिंग की पत्नी अमृता बडिंग की सबसे बड़ी हार

चंडीगढ़ : पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों  गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और कांग्रेस ने एक सीट बरनाला पर जीत दर्ज की तो...
Translate »
error: Content is protected !!