मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की परेशानी पर गरमाई सियासत, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी : जय सिंह

by

 

मेडिकल कॉलेज चंबा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

मरीजों को समय पर उपचार न मिलने और डॉक्टरों की कथित लापरवाही के आरोप

मिंजर मेले में युवक की मौत की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

एएम नाथ। चंबा : मेडिकल कॉलेज चंबा में स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को पेश आ रही कथित परेशानियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट जय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही और कई मामलों में समय पर उपचार उपलब्ध नहीं होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान में लोगों को बेहतर और समयबद्ध उपचार मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिंजर मेले के दौरान एक युवक की मौत का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। जय सिंह ने कहा कि घटना के बाद मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब एक माह बीत जाने के बावजूद जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रस्तावित जांच कमेटी को लेकर भी सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कई बार डॉक्टरों की उपलब्धता, उपचार में देरी तथा अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दूरदराज के क्षेत्रों से चंबा पहुंचने वाले मरीजों के लिए समय पर उपचार न मिलना विशेष रूप से चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
एडवोकेट जय सिंह ने मुख्यमंत्री, उपायुक्त, विधायक और विधानसभा अध्यक्ष से मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का धरातल पर निरीक्षण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी डॉक्टर या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही पिछली और वर्तमान जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मरीजों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और मामलों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो चंबा की जनता आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने प्रशासन से डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता, समय पर उपचार और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

किशाऊ परियोजना से हिमाचल को मिलेगा सालाना 600 करोड़ का राजस्व: मुख्यमंत्री सुक्खू

पीएम मोदी की मौजूदगी में जल्द होगा किशाऊ परियोजना एमओयू, हितों की रक्षा पर सरकार का जोर एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना के एमओयू के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंडी में 61 किलो पोस्त जब्त : पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

मंडी : प्रदेश में चल रहे एंटी-ड्रग अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, मंडी जिला पुलिस ने आज मंडी जिले में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और पंजाब के दो...
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड पट्टा की समस्त नवगठित पंचायतों की पहली बैठक शनिवार को : सभी सदस्यों को नशा निवारण की शपथ दिलाई जाएगी

पट्टा मेहलोग, 26 जून (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत आने वाली सभी नवगठित 26 पंचायतों की पहली बैठक 27 जून को सम्बंधित मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। बीडीओ पट्टा कुलदीप सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा : प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदर नगर जवाहर पार्क में किया विजय संकल्प रैली को संबोधित

सुंदरनगर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार हिमाचल का चुनाव बहुत खास है। क्योंकि इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय...
Translate »
error: Content is protected !!