मेयर द्वारा पुरहीरां में शमशान-घाट की चार दीवारी के काम की शुरूआत, 23.24 लाख के साथ निर्माण होगा मुकम्मल

by

उद्योग मंत्री के नेतृत्व में 4 सालों के दौरान शहर में हुए बेमिसाल विकास
लोगों की सुविधाओं के मद्देनजऱ विकास कार्यों में और तेज़ी लाएगा नगर निगम
होशियारपुर : पंजाब सरकार द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में करवाए जा रहे विकास कार्यों के अंतर्गत मेयर सुरिन्दर कुमार शिन्दा ने आज पुरहीरों में शमशान-घाट की चार दीवारी के काम की शुरूआत करवाई, जोकि लगभग 23.24 लाख रुपए की लागत से आने वाले दो महीनों के अंदर-अंदर मुकम्मल होगी।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के योग्य नेतृत्व में शुरू हुए इस कार्य सम्बन्धी मेयर सुरिन्दर कुमार शिन्दा ने बताया कि पुरहीरों-पिप्पलांवाला रोड पर पडऩे वाले शमशान-घाट की चार-दीवारी जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले 4 सालों के दौरान उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा द्वारा शहर के लगभग हर क्षेत्र में ज़रुरी विकास कार्य करवाकर शहर निवासियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आने वाले समय में लोगों को किए अहम प्रोजैक्ट समर्पित किए जा रहे हैं, जोकि लगभग मुकम्मल हो चुके हैं।
मेयर सुरिन्दर कुमार शिन्दा ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के अंदर होने वाले बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा विकास कार्यों का नक्शा तैयार किया जा रहा है, जिनको पड़ाववार ढंग से शुरू करवाकर निश्चित समय के अंदर पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर अन्यों के अलावा अमरजीत चौधरी, हरपाल सिंह, डॉ. रत्न चंद, एडवोकेट राम कुमार, श्री गुरु रविदास कमेटी के प्रधान सोहन लाल, राम दयाल, रौशन कुमार, बलविन्दर राज, मोती लाल, सोहन लाल, हरभजन सिंह, चिरंजी लाल, बिट्टू कोहली, टिंकू तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी ने देश की मजबूती के लिए काम किया: अमृता वड़िंग

कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर मीटिंग का आयोजन लुधियाना, 28 दिसंबर: कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित पंजाब माता नगर में एक बैठक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रभु की प्राप्ति के लिए माता पिता की सेवा पहला पड़ाव : अविनाश राय खन्ना

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत रेडक्रॉस कार्यालय में करवाई गयी निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को खन्ना ने किया पुरुस्कृत होशियारपुर : ...
article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा समाजसेवी मजीत कौर को किया सम्मानित : गरीब बच्चों की फीस और किताबों का खर्च उठाती, निःशुल्क सिलाई शिक्षण केंद्र खोला, जिसमें सैकड़ों लड़कियाँ सिलाई सीख रही

गढ़शंकर।  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव खटकड़ कलां में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमें शहीद भगत सिंह शिक्षा सेवा वेलफेयर सोसायटी खटकड़...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : 6 अत्याधुनिक पिस्तौल, 4 ग्लॉक 9एमएम और 2 पीएक्स5 (.30 बोर) बरामद

अमृतसर ।  स्थानीय ऑपरेटिव ओंकार सिंह 6 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार गैंगस्टर अर्शदीप के नार्को-हवाला कार्टेल का भी पर्दाफाश अमृतसर, एजेंसी। अमृतसर पुलिस ने शनिवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़...
Translate »
error: Content is protected !!