मेयर सुरिंदर कुमार बने अखिल भारतीय महापौर परिषद के सचिव

by

होशियारपुर, 1 अक्तूबरः   अखिल भारतीय महापौर परिषद, नई दिल्ली की ओर से होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार को परिषद का सचिव मनोनीत किया गया है।
मेयर सुरिंदर कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह दायित्व उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने आश्वस्त किया कि होशियारपुर नगर निगम सहित पूरे पंजाब की नुमाइंदगी करते हुए वे परिषद की नीतियों और कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि परिषद देशभर के शहरी विकास, नगर निगमों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय महापौर परिषद, नई दिल्ली की सत्र 2025 की कार्यकारिणी बैठक केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के सानिध्य में परिषद कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष  रेणु बाला गुप्ता ने की। इस दौरान
देशभर के विभिन्न प्रांतों और सभी राजनीतिक दलों से जुड़े महापौरों को शामिल किया गया और परिषद की ओर से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सूची जारी की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर : लोगों को टीबी संबंधी किया जागरूक

गढ़शंकर, 25 मार्च: सिविल सर्जन पवन कुमार एवं जिला टीबी अधिकारी शक्ति शर्मा के निर्देशानुसार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व टीबी दिवस मनाया गया, जिसमें...
article-image
पंजाब

छोटा भंगाल के लोगों का MLA किशोरी लाल ने जाना दर्द

एएम नाथ।  बैजनाथ 20 नवंबर :- विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के लोहारडी आयोजित ‘ सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

मकर संक्रांति’ के पावन पर्व पर एक विशेष साप्ताहिक आध्यात्मिक सभा का आयोजन किया गया

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, गौतम नगर आश्रम, होशियारपुर में ‘मकर संक्रांति’ के पावन पर्व पर एक विशेष साप्ताहिक आध्यात्मिक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की...
article-image
पंजाब

मैं पार्टी बदलूंगा, तो वोट मत देना : चरणजीत सिंह चन्नी

बरनाला। भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने के ऑफर पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं।।वह कांग्रेस छोड़कर कहीं...
Translate »
error: Content is protected !!