हत्या की गई… मेरे बेटे की मौत एक्सीडेंट से नही

by
 गढ़शंकर – पिछले दिनों गढ़शंकर नवाशहर सड़क पर घायलावस्था में मिले अनमोल नाम के युवक की मौत हो गई थी और इसका कारण किसी अज्ञात वाहन चालक को मानकर गढ़शंकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में मिरतक की मां अमृता ने खुलासा किया है कि उसके बेटे अनमोल गगन की मौत प्रेम प्रसंग में होने का अंदेशा जताते हुए कहा कि उसकी हत्या हुई है। उसने बताया कि अनमोल गगन के सिमरन पत्नी अवतार बीरोवाल नवाशहर के साथ प्रेम संबंध थे, सिमरन का पति अक्सर घर से बाहर रहता था और वह अनमोल को अपने पास बुला लेती थी। उसने बताया कि इस बात को लेकर सिमरन के पति को पता चल गया था और उसने अपनी पत्नी व अनमोल के साथ झगड़ा भी किया था। अनमोल की मां ने बताया कि इसके बाद राजीनामा हुआ था कि सिमरन अनमोल के साथ कोई संबंध नहीं रखेगी लेकिन इसके बावजूद वह अपने पति को छोड़कर अनमोल के साथ रहने के लिए बजिद थी। उसने बताया कि अनमोल ने उसे ऐसा करने से मना किया था तो सिमरन ने अनमोल को मारने तक कि धमकियां दी थी। मिरतक अनमोल गगन की मां ने संदेह जताया कि उसके बेटे की मौत में सिमरन व उसके पति अवतार का हाथ हो सकता है। उसने अपने युवा बेटे की मौत पर जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी करवाई की मांग की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल पूरे पंजाब में दिखाएगी ‘सतलुज’ : सुखबीर सिंह बादल …कहा फिल्म दर्दनाक दौर की सच्चाई

चंडीगढ़ :-शिरोमणि अकाली दल  के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि पार्टी पंजाब के गांवों और कस्बों में ‘सतलज’ फिल्म दिखाएगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने...
article-image
पंजाब

जहान खेलां में ज्वेलरी शॉप में चोरी, ढाई से तीन लाख के गहने और 50 हजार नकद ले गए चोर

दुकान के पीछे खाली प्लॉट का फायदा उठाकर 9 इंच की दीवार तोड़ी; लॉकर तोड़ने का प्रयास भी किया, CCTV का DVR और हार्ड डिस्क भी ले गए होशियारपुर । गांव जहान खेलां में...
article-image
पंजाब

फर्जी आदेश पर 57 क्लर्क, डेटा एंट्री ऑपरेटर और सेवादार ट्रांसफर : बिना विभाग के मंत्री के बाद पंजाब में एक और कारनामा

चंडीगढ़।  पंजाब में पिछले दिनों सामने आया था कि बीते लगभग दो सालों से बिना विभाग के ही एक मंत्री काम कर रहा था। कुलदीप धालीवाल प्रशासनिक सुधार विभाग के मंत्री के रूप में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी ने मां ज्वाला का आशीर्वाद लिया : परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, जनता से किए वायदे

नगरोटा-बगवां में प्रियंका गांधी ने परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित ज्वालाजी । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार पर तीखे तेवर कसते...
Translate »
error: Content is protected !!