मेले आपसी भाईचारे की धरोहर, इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य – संजय अवस्थी

by

संजय अवस्थी ने नारकण्डा में बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
शिमला 29 जून – मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग संजय अवस्थी ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे की धरोहर हैं इसलिए इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य है। संजय अवस्थी आज नारकण्डा में आयोजित तीन दिवसीय बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस मेले में भी कई तरह के आयोजन किये गए जिसमें ठोडा नृत्य मुख्य रूप से शामिल रहा। इस दौरान स्थानीय बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्होंने मेला समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
उन्होंने मेला समिति को 25 हजार रुपए और स्कूली बच्चों को 2100 रूपए, ठोडा नृत्य दल सिरमौर को 5000 रूपए तथा ठोडा नृत्य दल मल्याणा को 5000 रुपए देने की घोषणा की। संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी गई गारंटियों को धरातल पर उतारा जायेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने के लिए धन्यवाद किया। इसके अतिरिक्त, प्रदेश की लगभग 231000 महिलाओं को भी जल्द 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि हिम गंगा योजना के तहत 80 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गाय का दूध प्रदेश के किसानों से लिया जाएगा जिससे उनकी आर्थिकी सुदृढ़ होगी। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश में बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है तथा इसी के दृष्टिगत प्रदेश में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के जरूरतमंद होनहार बच्चों, जिनकी परिवार की आय सालाना 4 लाख रुपए से कम है, को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वह उच्च शिक्षा हासिल हर अपने सपने पूरे कर सकें। उन्होंने आगामी सेब सीजन को लेकर अधिकारियों को अपनी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
*कुलदीप सिंह राठौर ने मेला समिति को दी बधाई और ऐच्छिक निधि से दिए 21 हजार*
विधायक ठियोग कुलदीप सिंह राठौर ने भी इस अवसर पर अपने विचार सबके साथ साँझा किए और मेला समिति को सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होना समाज के लिए बहुत जरुरी हैं क्योंकि इनसे आपसी भाईचारा और मेल मिलाप बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्येय है की इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाये और इसी दृष्टि से यहाँ विकास सुनिश्चित किया जायेगा ताकि लोगों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं प्रधान मेला समिति सुभाष कैंथला ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने नारकण्डा की सड़कों को दुरुस्त करवाने का आग्रह मुख्यातिथि से किया।
कार्यक्रम में सचिव दीप कुमार, प्रधान नारकण्डा पंचायत सुरेंद्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कँवर, उपमंडल दण्डाधिकारी सुरेंद्र मोहन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं विद्या नेगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने ढ़ाई साल बाद आखिरकार महिला आयोग की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है. हिमाचल सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल्लू जिले के मनाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दून में 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद : 3 ​गिरफ्तार

देहरादून, 11 जुलाई : जनपद के थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को एक कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।राज्य में पंचायत चुनाव को देखते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की सभी लोक सभा सीटों पर 1 जून को होगी वोटिंग : हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी होगी 1 जून को वोटिंग

शिमला : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत पंजाब की 13 सीटों, चंडीगढ़ की एक सीट और हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिला कर्मियों को शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देने मंत्रिमंडल का निर्णय

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वर्तमान करूणामूलक रोजगार नीति के संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई। संशोधित नीति के अनुसार...
Translate »
error: Content is protected !!