मैं चाहती हूं कि गांव से मेरी एक बहन निकले जो मेरे रेसलिंग के सारे रिकॉर्ड को तोड़े : ओलिंपिक मेडल का घाव बहुत गहरा, उबरने में समय लगेगा – विनेश फोगाट

by

नई दिल्ली : कुश्ती के फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित होने वाली स्टार पहलवान विनेश फोगाट शनिवार की सुबह भारत लौट चुकी हैं। उनके स्वागत में हजारों की संख्या में फैंस दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे।
दिल्ली एयरपोर्ट से अपने घर यानी कि हरियाणा के दादरी जिला के बलाली गांव तक करीब 125 किलोमीटर विनेश फोगाट रोड शो करते हुए गईं। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। रास्ते में विनेश फोगाट कई बार भावुक हुईं, जिसपर उनके साथी पहलवानों ने उन्हें संभाला। घर पहुंचने के बाद विनेश फोगाट ने फिर से पेरिस ओलंपिक-2024 को लेकर अपनी बात कही।

गांव पहुंचने पर बिगड़ गई तबियत : दिल्ली एयरपोर्ट से विनेश फोगाट को अपने पैतृक गांव बलाली पहुंचने में करीब 13 घंटे लग गए। गांव पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने हनुमान मंदिर में दर्शन किए, इसके बाद गांव के खेल स्टेडियम में विनेश फोगाट को सम्मानित किया गया। इस दौरान विनेश फोगाट की तबियत बिगड़ गई। विनेश फोगाट ने कुर्सी पर बैठकर लोगों का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने पेरिस ओलंपिक-2024 के फाइनल मैच को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

क्या बोलीं विनेश फोगाट : विनेश फोगाट ने गांव पहुंचकर अपने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि ‘मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं, मैंने ऐसे गांव में जन्म लिया है। आज मैं गांव का कर्ज अदा करने में अपनी भूमिका निभा पाई हूं। मैं चाहती हूं कि गांव से मेरी एक बहन निकले जो मेरे रेसलिंग के सारे रिकॉर्ड को तोड़े। ओलिंपिक मेडल का घाव बहुत गहरा है। इससे उबरने में समय लगेगा। लेकिन, गांव और देश का जो प्यार देखा, इससे घाव भरने में हिम्मत मिलेगी। कुश्ती को मैं छोड़ना चाहती थी, या छोड़ दिया है, वह इस पर कुछ नहीं कह सकती हैं। लेकिन वह 2032 तक अपने खेल को जारी रखना चाहती थीं। जिंदगी की लड़ाई बहुत लंबी है। हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। एक छोटा सा हिस्सा मैं पार कर आई हूं। यह भी अधूरा रह गया। हम एक साल से लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं, वह आगे भी जारी रहेगी।’

पति ने फिर निकाली भड़ास : विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने फिर से अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने गांव पहुंचकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हमसे अब कुश्ती नहीं हो पाएगी। हमारे साथ कोई भी खड़ा नहीं था। हम अंदर से पूरी तरह से टूट चुके हैं। वह नहीं चाहते कि विनेश फोगाट संन्यास वापस लेने का फैसला करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का भूरि सिंह संग्रहालय में होगा आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल करेंगे समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि-साहित्यकार लेंगे हिस्सा एएम नाथ। चंबा। : पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 11 जुलाई को...
article-image
पंजाब

Harjap Singh Elected President of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 23 : A meeting of the Hoshiarpur Photographers Association was held to elect office-bearers. During the meeting, the outgoing president Barinderjeet Singh unanimously proposed Harjap Singh’s name, which all members endorsed, leading...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बठिंडा में उग्र हुआ किसान आंदोलन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और किया लाठीचार्ज : हाईवे पर जाम लगने से बढ़ा तनाव

बठिंडा :  बठिंडा में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया जब किसान और पुलिस आमने-सामने हो गई। अमृतसर जामनगर नेशनल हाईवे व भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट के लिए एक्वायर की गई जमीन के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात को कैसे तय होता कि कृतिका के पास रहना है या पायल के पास : अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों ने खोले जिंदगी से जुड़े कई राज

यूट्यूब पर व्लॉग्स देखने के शौकीन अरमान मलिक को जरूर जानते होंगे। उनके चर्चित होने की वजह भी खास है। अरमान ने दो शादियां की हैं और अब उनके 4 बच्चे हो गए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!