मैं युद्ध रोकने जा रहा हूं, अब कोई जंग नहीं होने देंगे – ट्रंप ने जंग को लेकर भी बड़ा बयान : इजरायल और यूक्रेन जंग की तरफ इशारा

by

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को देश के इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी दर्ज करते हुए व्हाइट हाउस की दौड़ जीतने की ओर बढ़ रहे है. उन्होंने चुनाव में अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हरा दिया है.

ट्रंप ने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने संबोधन में कहा,’यह अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा… अमेरिका ने हमें अभूतपूर्व जनादेश दिया है.’ इस दौरान ट्रंप ने जंग को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. ट्रम्प ने अपने ताजा भाषण के दौरान इजरायल और यूक्रेन जंग की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मैं युद्ध रोकने जा रहा हूं, अब कोई जंग नहीं होने देंगे. इसके अलावा उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल को याद कराते हुए कहा कि हमने चार के अंदर कोई जंग नहीं लड़ी. हालांकि ISIS को हराया था.

तीसरा विश्व युद्ध होने से रोकूंगा :  ट्रंप ने अमेरिकी फौज को लेकर कहा कि हम अपनी सेना और ताकतवर बनाएंगे और युद्ध खत्म करना चाहते हैं. वो कहते हैं कि मेरे राष्ट्रपति रहते हुए दुनिया में कोई बड़ा युद्ध शुरू नहीं हुआ. चुनाव से पहले ही ट्रंप जंगों के खिलाफ बोलते हुए आए हैं. उन्होंने चुनाव से पहले कहा था कि अगर मैं राष्ट्रपति होता तो जंगे कभी शुरू ना होती. हमास और इजरायल को लेकर भी उन्होंने कहा कि मैं होता तो 7 अक्टूबर जैसे हालात पैदा ही नहीं होते. मैं तीसरा विश्व युद्ध होने से रोकूंगा. (7 अक्टूबर को हमास ने अचानक इजरायल पर हमला बोल दिया था. जिसके बाद इजरायल अब तक जवाबी हमले करता आ रहा है.

ट्रंप और क्या बोले  : ‘मैं अमेरिकी लोगों को आपका 47वां और 45वां राष्ट्रपति चुने जाने के असाधारण सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.’ ट्रम्प ने कहा,’अमेरिका ने हमें अभूतपूर्व और शक्तिशाली जनादेश दिया है. हमने सीनेट का नियंत्रण वापस ले लिया है – वाह, यह अच्छा है.’ उन्होंने कहा कि हम आपको इसका बदला चुकाएंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ काम करेंगे. अपने ऊपर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि भगवान ने एक कारण से मेरी जान बचाई और वह कारण हमारे देश को बचाना और अमेरिका को महानता की तरफ फिर से स्थापित करना था. हम मिलकर उस मिशन को पूरा करेंगे. ट्रंप ने आगे कहा कि हमें कम से कम कुछ समय के लिए अमेरिका को प्राथमिकता देनी होगी. हमें अमेरिका को फिर से महान बनाना होगा. मैं आपको निराश नहीं करूंगा. हमारा भविष्य पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित और मज़बूत होगा.

एलन मस्क की भी तारीफ  :  इस मौके पर उन्होंने एलन मस्क की भी तारीफ की. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक्स के मालिक को ‘सुपर जीनियस’ कहा. ट्रंप ने कहा कि मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट सेवा ने पिछले महीने दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में आए तूफान हेलेन के दौरान ‘बहुत से लोगों की जान’ बचाने में मदद की. उन्होंने आगे कहा,’मैंने एलन से कहा कि उन्हें उत्तरी कैरोलिना में इसकी बहुत, बहुत ज़रूरत है. क्या आप इसे प्राप्त कर सकते हैं? उन्होंने इसे वहां बहुत तेज़ी से पहुंचाया और यह अविश्वसनीय था. इसने बहुत से लोगों की जान बचाई.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए युवाओं के काफिले के साथ मोरांवाली में शहीद भगत सिंह के स्मारक पर पहुंचीं निमिषा मेहता

गढ़शंकर: देश भर में रविवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए कांग्रेस नेता निमिषा मेहता हाथों में तिरंगा लेकर गढ़शंकर कस्बे के युवाओं के एक बड़े काफिले...
article-image
पंजाब

आप नेता को मारी गोली : फाजिल्का में अकाली लीडर से हुई थी तीखी बहस

फाजिल्का :   जिले में आज आम आदमी पार्टी के एक नेता को गोली मार दी गई। वारदात शिरोमणि अकाली दल के नेता ने अंजाम दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस...
article-image
पंजाब

पुलिस मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर गिरफ्तार : पिस्टल और चोरी की एक्टिवा बरामद

तरनतारन :   तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने प्रभदीप सिंह उर्फ़ प्रभ दासूवाल के दो साथियों करणप्रीत सिंह और गुरलालजीत सिंह को संक्षिप्त गोलीबारी के...
पंजाब

705 नशीली गोलियां व 13 नशे के इंजेक्शन बरामद, महिला सहित चार लोगों से

माहिलपुर :   माहिलपुर पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों से 705 नशीली गोलियां व 13 नशे के इंजेक्शन बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एसएसआई गुरनाम सिंह पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!