मैहला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 9 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

by

30 दिसंबर तक करें अप्लाई 5 जनवरी को होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ। चंबा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला राजेश रॉय ने बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा 6 आगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र एवं इच्छुक महिला उम्मीदवारों से आबेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद आंगनबाड़ी केंद्र मझाटा ग्राम पंत्तायत सुनारा, बंजल-1 ग्राम पंचायत कीड़ी तथा चलोगा ग्राम पंचायत अटलूई में। वहीं ने आंगनबाड़ी सहायिका के पद आंगनबाड़ी केंद्र सी ग्राम पंचायत उटीप, अगाहर ग्राम पंचायत बलोठ, ग्रोंडी ग्राम पंचायत बलोठ, सादून ग्राम पंचायत बेही, कुड्डनी ग्राम पंचायत मंगला तथा बंदला ग्राम पंचायत बंदला में भरे जाने हैं।
उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई आंगनवाड़ी सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु आलोवेदन करती है तो उसके मानदेय को आय मानदंड में छूट प्रदान की जाएगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार दिनांक 5 जनवरी को चम्बा में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र साधारण कागज पर हिमाचली प्रमाणपत्र, आयु, शैक्षणिक योग्यता, वार्षिक पारिवारिक आय प्रमाणपत्र, परिवार नकल तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियो सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, मेहला के कार्यालय में 30 दिसंबर तक जमा करवा सकती है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिलाई में पेड़ों की ‘अवैध’ कटाई : भाजपा विधायकों ने विधानसभा में प्रदर्शन किया

शिमला, 19 मार्च : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में पेड़ों की ”अवैध” कटाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा, 9 मार्च :उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज 12 से 14 मार्च तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में आयोजित होने वाले चम्बा साहित्य उत्सव...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘हाथ पर सिरिंज का एक निशान.’, पूर्व DGP के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या?

चंडीगड़ : पंजाब के पूर्व DGP (ह्यूमन राइट्स) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। अकील के दाहिने हाथ पर कोहनी से करीब 7 सेंटीमीटर नीचे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अब तक 30 लोगों से पूछताछ : कांस्टेबल लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी मामले में

एएम नाथ । शिमला : पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी मामले में अभी तक पुलिस 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अलावा...
Translate »
error: Content is protected !!