मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का कार्यक्रम….. देश को नई दिशा देने वाली है मोदी सरकार : जय सिंह

by

आत्मनिर्भर भारत से नारी शक्ति वंदन तक, 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा

एएम नाथ। चम्बा : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।
जय सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत, बेहतर कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास, ग्रामीण उत्थान और जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि एक दशक से अधिक के कार्यकाल में सरकार ने कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका देश की राजनीति, समाज और अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ा है।
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत प्राप्त विशेष प्रावधानों को समाप्त कर ऐतिहासिक कदम उठाया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में संसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराया गया, जिससे लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ।
जय सिंह ने कहा कि जनवरी 2019 में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों के लिए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी लागू किया गया। इसके अलावा कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी समुदाय के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है।
कार्यक्रम में जय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भी उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरकार के इन निर्णयों और योजनाओं ने देश के विकास को नई गति प्रदान की है तथा भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने में योगदान दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत कुठेड़ के गांव कुठेड़, बाथरी और प्रोहो में आपदा प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ के आपदा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे का टीका लगाने से युवक की मौत …2 महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

बठिंडा ।   बठिंडा में एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। नशे के लिए बदनाम बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती में खूब नशा बिक रहा है।  पुलिस ने आरोपी महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने धमांदरी में किया श्रीमदभागवत कथा का श्रवण

ऊना 1 नवंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज धमांदरी में श्रीमदभागवत कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन वीरेंद्र कंवर ने वृदांवन से आए...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट का सुन्दर सिंह ठाकुर ने किया शुभारम्भ :

कुमारहट्टी :    मुख्य संसदीय सचिव (बहुदेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा, पर्यटन, वन तथा परिवहन) सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज सोलन ज़िला के कुमारहट्टी में तीन दिवसीय 45वें ऑल इण्डिया इलैक्ट्रीसिटी स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड बैडमिन्टन...
Translate »
error: Content is protected !!