मोहल्ला सेंट्रल टाऊन में 29 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल का विधायक जिम्पा ने किया उद्घाटन

by

विधायक जिम्पा ने कहा, शहरवासियों को मिलेगी बेहतर जल आपूर्ति सुविधा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शहरवासियों को पेयजल सुविधा में और सुधार लाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 31 के मोहल्ला सेंट्रल टाऊन में 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित ट्यूबवेल का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय निवासियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस ट्यूबवेल को जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार के नेतृत्व में होशियारपुर शहर में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियों में पानी की मांग बढ़ जाती है और ऐसे में नए ट्यूबवेल की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक वार्ड में लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो।

विधायक जिम्पा ने बताया कि सेंट्रल टाऊन क्षेत्र में लंबे समय से लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा था। अब इस ट्यूबवेल के शुरू होने से इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, पार्षद मोनिका कतना, बलविंदर कतना, अमरजीत शर्मा, गुरदेव सैनी, मदन दत्त, बलराज सिंह चौहान, पार्षद दृपन सैनी, पुनित बद्धन और धर्मवीर बद्धन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 दिसंबर शिव सेना पंजाब होशियारपुर में निकालेगी भगवा मार्च:- मिक्की पंडित

  होशियारपुर : शिव सेना पंजाब की विशेष मीटिंग होशियापुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली और राष्ट्रीय चेयरमेन राजीव टंडन के दिशा निर्देश अनुसार जिला युवा प्रधान संचित सेठी की अगवाई में हुई। जिसमें...
article-image
पंजाब

डीएसपी बराड़ को फिर मिली जान से मारने की धमकी : विक्की गौंडर के एनकाउंटर का बदला लेने की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया कर जारी कर दी धमकी

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के अधिकारी और डेराबस्सी के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ को एक बार फिर गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो...
article-image
पंजाब , हरियाणा

माता मनसा देवी मंदिर के भंडारे में महिला के हाथ से सोने का कंगन चोरी : क्राइम ब्रांच ने दो महिलाओं को पकड़ा

क्राइम ब्रांच-3 ने जीरकपुर से पकड़ा, आरोपियों की निशानदेही पर करीब तीन तोले का कंगन बरामद चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित पटियाला मंदिर में भंडारे के दौरान श्रद्धालु की...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने चक्क सिंहां गांव में 65 लाख की लागत से बनी पानी की टंकी और मोटर का किया उद्घाटन

गढ़शंकर, 24 जुलाई: गढ़शंकर के विधायक और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज गांव चक्क सिंहां में नवनिर्मित पानी की टंकी और पानी की मोटर का उद्घाटन किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!