मौत का लाइव वीडियो – मोबाइल पर बात करते-करते अचानक गिरा एथलीट, हार्ट अटैक से गई जान

by

लुधियाना : पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक के ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनको देखकर लोग हैरान रह गए। अब हार्ट अटैक से मौत का एक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। यहां गुरु नानक स्टेडियम में एक एथलीट की स्टेडियम में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, जालंधर के 54 वर्षीय अनुभवी एथलीट वरिंदर सिंह खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन-3 में हिस्सा लेने आए थे।

दोस्त से फोन पर बात करते हुए गिरे नीचे : स्टेडियम में एथलीट वरिंदर सिंह खेड़ां अपने किसी दोस्त से मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी अचनाक वह नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि एथलीट को दिल का दौरा पड़ गया था। जब तक आसपास मौजूद खिलाड़ी उन्हें संभालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि लुधियाना समेत पंजाब के पांच जिलों में बीते सोमवार से एथलेटिक्स, बेसबॉल, किकबॉक्सिंग और लॉन टेनिस खेलों की प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें युवा और अनुभवी दोनों एथलीट हिस्सा ले रहे हैं और यह 9 नवंबर तक जारी रहेंगे।

लंबी कूद के मुकाबले में भाग लेने आए थे वरिंदर सिंह :  बताया जा रहा है कि एथलीट वरिंदर सिंह लुधियाना में लंबी कूद के मुकाबले में भाग लेने के लिए आए थे। कोच बिक्रमजीत सिंह का कहना है कि वरिंदर सिंह को दिल का दौरा पड़ने के समय वे मैदान पर मौजूद थे। वरिंदर ने दोपहर 3 बजे तक अपना गेम पूरा कर लिया था, लेकिन अन्य एथलीटों को देख रहे थे। शाम साढ़े पांच बजे के करीब वे मोबाइल पर अपने दोस्त से बात कर रहे थे, जैसे ही वो अपनी बात खत्म कर मोबाइल को जेब में रखने लगे तभी उन्हें अटैक आ गए और वे मैदान में ही गिर पड़े। वहां मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुफ्त आई ऑपरेशन कैंप 27 फरवरी को स्वर्गीय हरजीत कौर की याद में रामपुर बिल्डों  में

गढ़शंकर :   स्वर्गीय हरजीत कौर जी की याद में तीसरा मुफ्त आई ऑपरेशन कैंप एनआईआर  पंजाबी राजविंदर सिंह महल यूके की तरफ से शुक्रवार, 27 फरवरी को गुरुद्वारा सिंह सभा रामपुर बिल्लौन में...
article-image
पंजाब

PSPCL को कर्मचारियों की सुरक्षा को जाब कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा प्राथमिकता देने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी, जिसमें कैबिनेट मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, श्री अमन अरोड़ा, स. कुलदीप सिंह धालीवाल और स.हरभजन सिंह ई.टी.ओ. शामिल हैं, ने पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) को यह सुनिश्चित करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज से 11 लोगों ने हिमाचल में गंवाई जान -7 मामलों में 14 लोगों से 11 करोड़, 05 लाख 79 हजार 319 रुपए की संपत्ति जब्त : सरकार ने विधानसभा में दी लिखित जानकारी

 एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल में पिछले ड़ेढ साल में (31 जुलाई तक) नशे की ओवर डोज से 11 लोगों की मौत हुई है। इसी अवधि के बीच नशे के 2947 मामले दर्ज हुए हैं।...
article-image
पंजाब

ASI की पत्नी से 50,000 रिश्वत लेने के आरोप में विजिलैंस ब्यूरो ने उपभोक्ता अदालत का रीडर किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपने अभियान के दौरान, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम, तरनतारन के अध्यक्ष के रीडर पद पर तैनात वरिंदर गोयल को 50,000 रुपये की रिश्वत...
Translate »
error: Content is protected !!