मौसम विभाग की भविष्यवाणी : पंजाब में अभी भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला !

by

मोहाली : 26 सितम्बर:
पंजाब में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। पंजाब में कई स्थानों पर लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग द्वारा सोमवार को भी वर्षा होने की भविष्यवाणी की गई है। तेज हवाओं के कारण फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, जिस कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब के अलावा दिल्ली में भी वर्षा के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने पंजाब में और वर्षा पडऩे की भविष्यवाणी की है। लगातार वर्षा होने के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार गिर गया है तथा अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सैल्यिस पहुंच चुका है जो आम के मुकाबले सात डिग्री कम है। कम से कम तापमान 22.6 डिग्री रिकार्ड हुआ है, जो आम दिनों से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग दिल्ली में ‘यैलो’ अलर्ट भी जारी किया गया था, जिसके तहत दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हलकी बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी गई थी।
बता दें कि उत्तराखंड में मौसम का पैटर्न अभी भी खराब है। लगातार रुक-रुक कर वर्षा का क्रम 29 सितम्बर तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने भारी वर्षा की भविष्यवाणी करते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30 सितम्बर से मौसम में मामूली सुधार देखा जा सकता है। जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार हो रहा है तथा आने वाले 5 दिनों तक वर्षा की कोई खास भविष्यवाणी नहीं की गई है। हालांकि 26 सितम्बर से 28 सितम्बर तक बदल जरुर देखने को मिलेंगे पर वर्षा से लोगों को राहत मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों के 60 पदों के लिए काउंसलिंग 20 से 25 नवम्बर तक

ऊना, 10 नवम्बर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल...
article-image
पंजाब

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर विवाद… पैसे मांगने पर पंप कर्मी से मारपीट : सीसीटीवी में वारदात हुई कैद

जालंधर : जालंधर शहर के टीवी टॉवर के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवकों ने पंप कर्मी के साथ...
article-image
पंजाब

नाबालिग लडक़ी से हैरोइन बरामद 220 ग्राम : चाची ने नशा तस्करी में शामिल कर लिया

लुधियाना: 27 सितम्बर लुधियाना जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ ने नशा तस्करी के एक मामले में नाबालिग लडक़ी को नामजद किया है। बता दें कि एसटीएफ को नाबालिग के पास...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मिड डे मील कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और क्लास फोर कर्मचारियों को रिलीव करने का मुद्दा प्रमुखता से उठा

16 जून की महा रैली को क्लास फोर एम्प्लॉइज यूनियन का पूर्ण समर्थन पुनीत महाजन :चंडीगढ़, 11 जून ।  क्लास फोर एम्प्लॉइज यूनियन, एजुकेशन डिपार्टमेंट, यू.टी. चंडीगढ़ (रजि. नं. 638) की मुख्य कार्यकारिणी की...
Translate »
error: Content is protected !!