युद्ध का भारत से सीधा संबंध नहीं, फिर भी बढ़ रही है कालाबाज़ारी: सुमित सिंगला

by

बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस युद्ध का भारत से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है, उसके बावजूद देश में कई जरूरी वस्तुओं की कालाबाज़ारी शुरू हो गई है। गैस से लेकर दवाइयों के निर्माण में उपयोग होने वाले एपीआई और पैकेजिंग मटेरियल तक के दाम तेजी से बढ़ाए जा रहे हैं।
इस मौके पर क्योरटेक ग्रुप के एमडी तथा अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि समाज में यह चिंता बढ़ती जा रही है कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे रिश्तों और मानवीय मूल्यों में गिरावट आती जा रही है। कठिन समय में लोग एक-दूसरे का सहारा बनने के बजाय मौके का फायदा उठाने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक समय भारत को “सोने की चिड़िया” कहा जाता था, लेकिन आज ऐसा महसूस हो रहा है कि हमारे संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्य धीरे-धीरे कमजोर होते जा रहे हैं।
सुमित सिंगला के अनुसार, फिलहाल जो युद्ध चल रहा है उसका भारत से सीधा संबंध नहीं है। यह संभव है कि कुछ कच्चे माल के लिए हम अन्य देशों पर निर्भर हों, लेकिन देश में जिस तरह से छोटी-छोटी चीजों से लेकर कई आवश्यक वस्तुओं तक के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, वह चिंता का विषय है। कई उत्पादों की कीमतों में 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि फार्मा इंडस्ट्री की बात करें तो भारत लगभग 90 प्रतिशत एपीआई के लिए चीन पर निर्भर है। हालांकि चीन में ऐसी कोई युद्ध जैसी स्थिति नहीं है, फिर भी चीन से आने वाले कच्चे माल के दाम भारत में कई गुना बढ़ा दिए गए हैं।
जानकारों के अनुसार, चीन से ऑर्डर किए गए माल को कंटेनर के माध्यम से भारत पहुंचने में लगभग 20 से 30 दिन का समय लगता है। ऐसे में युद्ध शुरू हुए अभी 10 दिन भी नहीं हुए हैं, फिर भी कीमतों में इतनी तेज बढ़ोतरी होना कई सवाल खड़े करता है।
उद्योग जगत का मानना है कि चाहे निर्माता हों या व्यापारी, कई लोग इस स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाज़ारी कर रहे हैं। ऐसे में सरकार के लिए जरूरी है कि वह इस पर सख्त नजर रखे, ताकि उद्योगों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निहरी में 28 जनवरी को सरकार गांव के द्वार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे अध्यक्षता

मंडी, 20 जनवरी।   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में 28 जनवरी को मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर की तहसील निहरी स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में “सरकार गांव के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू : विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

शाहपुर, 24 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत रावमापा घरोह में रैत जोन तथा डुगियारी में कांगड़ा जोन की अंडर 19 छात्रों की तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाटू श्याम मंदिर हरिपुर संडोंली में भक्तमाल कथा चौथा दिन : कथा में गोस्वामी तुलसीदास व शत्रुघन्न चरित्र के बारे विस्तार से बताया

बद्दी, 18 जुलाई (तारा) : बद्दी के संडोली स्थित खाटू श्याम मंदिर में गुप्त नवरात्रों के उपलक्ष्य में आयोजित भक्तमाल कथा के चौथे दिन मेहलोग के अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री ने संत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आग लगने के बाद आरोपी से लिपट गई थी लड़की : शिक्षिका को जिंदा जलाने वाले सिरफिरे प्रेमी की भी मौत

कोहड़ौर के लौली पोख्ताखाम में बृहस्पतिवार की सुबह चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही शिक्षिका को रास्ते में रोककर ननिहाल के रहने वाले सिरफिरे प्रेमी ने जिंदा जला दिया। आग के आगोश में...
Translate »
error: Content is protected !!