युवक की निर्मम हत्या : गुस्साई भीड़ ने फूंक डाले आरोपियों के दो मकान, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

by

चम्बा : सलूणी की ग्राम पंचायत भांदल में युवक मनोहर की निर्मम हत्या के आरोपी परिवार के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हजारों लोग सडक़ पर उतर आए। दोपहर बाद गुस्साई भीड़ ने किहार से पैदल संघणी का रूख किया। करीब दस किलोमीटर का पैदल फासला तय करके संघणी पहुंची गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के दो मकानों को आग लगा दी।
इलाके में मौके की नाजुकता को भांपते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। गौर हो कि बीते सप्ताह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला था। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहर में सैकड़ों की तादाद में लोग बेघर : शिमला के 5 वार्डों की कई रिहायशी कॉलोनियों में दरारें बढ़ने से लैंडस्लाइड का खतरा

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है. राजधानी शिमला में भी अब लगातार हो रहे लैंडस्लाइड से खतरा बढ़ने लगा है । कई इलाकों के घरों में दरारें आ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में सैलरी से पहले पेंशन : शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा की ऐतिहासिक घोषणा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पेंशनर्स सम्मान एवम सवांद कार्यक्रम आयोजित कहा, अब दफ्तरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जाह्नवी शर्मा से अपने आवास पर मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, जताई संवेदना

सरकार अब साजिशें करके परिजनों को और दुःख दे रही है : जयराम ठाकुर इलाज के अभाव में मृत्यु के बाद सरकार कह रही है परिजन ही नहीं लेने आए इंजेक्शन एएम नाथ। शिमला...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकरण

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकर एएम नाथ। चम्बा जवाहर नवोदय विद्यालय में अपने बच्चों को कक्षा 6 में प्रवेश दिलाने के इच्छुक अभिभावक प्रवेश...
Translate »
error: Content is protected !!