युवक की मौत : गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर गहरी खाई में लुढ़की कार

by
एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के गरोला-बासदा-सवाई सड़क पर एक ऑल्टो कार हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में एक व्य​क्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र हेमराज निवासी परिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल व्य​क्ति को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अब घायल का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल का चम्बा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस सिलंडर और चूल्हा मुफ्त किसे मिलेगा जानने कि लिए पढ़े : 1,650 करोड़ रुपये की सब्सिडी की मंजूरी

नई दिल्ली : सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए अनुदान जारी करने की मंजूरी दी है । इसके लिए कैबिनेट बैठक में उज्ज्वला स्कीम में नए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देवबंद से त्रिलोकपुर आई थी नमक की बोरी में पिंडी के रूप में माता बालासुंदरी : माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024

एएम नाथ।  नाहन :  महामाया बाला सुंदरी का भव्य मंदिर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से करीब 22 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर नामक स्थल पर विराजमान है। त्रिलोकपुर का नाम तीन शक्ति मंदिरों से निकला है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला :  टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री करेंगे सुलह विधानसभा क्षेत्र का दौरा, विकास कार्यों को करेंगे लोकार्पित कई विकास कार्यों की रखेंगे नींव : अक्षैणा निरीक्षण कुटीर में बैठक का आयोजन

एएम नाथ।  सुलह, 19 जनवरी।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 22 जनवरी 2026 को सुलह विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पित करेंगे और कई विकास कार्यों की...
Translate »
error: Content is protected !!