युवक ने बाप को किया किडनैप : रणजीत सिंह राणा सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज

by

अमृतसर : अमृतसर में रूरल पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपने ही बाप को किडनैप करने का मामला दर्ज किया है। शिकायत भी दूसरे बेटे ने ही की है। आरोप लगाया है कि उसका भाई पिता को नुकसान पहुंचा सकता है। जिसके बाद घरिंडा थाने की पुलिस ने रणजीत सिंह राणा सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अटलगढ़ निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पिता गुरनाम सिंह को उसका भाई रणजीत सिंह अपने साथियों के साथ अगवा करके ले गया है। वह रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील में गए थे। जहां उसका भाई रणजीत सिंह, गगनदीप सिंह व लवदीप सिंह और रूप सिंह, दिलबाग सिंह व कप्तान सिंह पहुंच गए। पुलिस के सामने आरोपियों ने उसके साथ झगड़ना शुरू कर दिया।
दोनों भाइयों को झगड़ते देख पिता गुरनाम सिंह बीच बचाव के लिए आ गए, लेकिन रणजीत सिंह ने उम्र का लिहाज ना करते हुए उन पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद उसके भाई रणजीत सिंह ने पिता गुरानाम सिंह को उठाया और साथ चले गए। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों के बीच बांटी गई जमीन को लेकर तनाव चल रहा है। पिता छोटे बेटे जसवंत के साथ तहसील में उसके हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री करवाने पहुंचे थे। जिसके बाद भाई रणजीत भी वहीं पहुंच गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसटीसी खड़का कैंप में स्वतंत्रता दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एसटीसी खड़का कैंप में स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री चारूध्वज अग्रवाल, महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केंन्द्र खड़का कैंप ने शहीद सतपाल चौधरी परेड ग्राउण्ड...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया – आम आदमी पार्टी के 5, कांग्रेस के 1 व भाजपा के 1 उम्मीदवार रहे विजयी

जिला चुनाव अधिकारी ने काउंटिंग स्टाफ, सुरक्षा अमले व उम्मीदवारों का धन्यवाद प्रकट किया मीडिया की ओर से निभाई जिम्मेदारी की प्रशंसा की होशियारपुर, 10 मार्च: जिले में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक मुकम्मल हो गई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इजरायली पीएम ने दी चेतावनी : बोले- ईरान की ब्लैकमेल नीति सफल नहीं होने देंगे

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक...
article-image
पंजाब

टिप्पर के नीचे बच्ची को कुचल कर मार देने का मामला : पंजाब स्टूडेंट यूनियन के राज्य प्रधान रणवीर सिंह रंधावा व किसान नेताओं को गिरफ्तार करने की डी. टी. एफ. नेताओं ने की निंदा।

गढ़शंकर, 29 जुलाई  : ओवरलोड टिप्पर के नीचे आ कर स्कूली छात्रा की मौत हो जाने के बाद भलान गांव (नंगल) में इलाके के लोगों द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को...
Translate »
error: Content is protected !!