युवती से की मारपीट : पूर्व मंत्री मजीठिया और बसपा नेता बलविंदर सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं द्वारा

by

जालंधर : करतारपुर के गांव दयालपुर में प्रचार के दौरान अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और बसपा नेता बलविंदर सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं द्वारा एक युवती से मारपीट का मामला भड़क गया है। गठबंधन के दोनों नेता प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से एक लड़की ने सवाल पूछा कि क्या साढ़े 17 एकड़ जमीन में से भूमिहीन मजदूरों को अतिरिक्त जमीन बांटी जाएंगी? इस पर कार्यकर्ताओं ने लड़की को गले से पकड़ लिया। उन्होंने लड़की की गर्दन बाजू में दबाकर पहले उसका गला घोंटा। जब एक महिला ने विरोध किया तो वर्करों ने लड़की का गला छोड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह मौके से गायब को गए।
गांव दयालपुर में युवती से मारपीट की घटना के बाद वहां पर ग्रामीणों ने धरना लगा दिया और बिक्रम मजीठिया, बसपा नेता बलविंदर सिंह की घेराबंदी कर डाली। उनकी गाड़ियों को रोक लिया। मामला इतना बढ़ गया कि बिक्रम मजीठिया के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें एक घर में पनाह दिलाकर बचाया। मारपीट में घायल हुई युवती को तुंरत करतारपुर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। चोटें ज्यादा होने के कारण उसे भर्ती कर लिया गया है।
पंजाब के वित्त मंत्री और लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी हरपाल चीमा ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि मजीठिया तुरंत प्रभाव से माफी मांगें। अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल की हथियारों के साथ राजा वडिंग ने की फोटो शेयर : लिखा- हथियारों को उत्साहित न करें

लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर अमृतपाल सिंह की फोटो हथियार के साथ शेयर की। वड़िंग ने अमृतपाल की फोटो शेयर कर लिखा कि वह अमृत छका कर...
article-image
पंजाब

Mandeep Kaur Secures First Position

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.1 :  In an effort to increase students’ awareness of Punjabi language, literature, culture, history, and geography, the Linguistic Department of Punjab organized a quiz competition under the guidance of Director Jaswant Singh...
article-image
पंजाब

त्योहारों के अवसर पर पटाखे और आतिशबाजी चलाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने किया समय निर्धारित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए, सरकार के निर्देशानुसार आगामी दिनों में त्योहारों के मद्देनजर जिले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनीं सात दवाओं समेत देशभर की 50 दवाओं के सैंपल फेल : संक्रमण, उच्च रक्तचाप, मांसपेशियों की कमजोरी, बुखार, अल्सर और खांसी की दवाओं के सैंपल हुए फेल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में बनीं सात दवाओं समेत देशभर की 50 दवाएं मानकों पर सही नहीं उतरी हैं। मई माह में ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। प्रदेश में संक्रमण, उच्च...
Translate »
error: Content is protected !!