युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ : विधायक रायजादा ने युवाओं को पटका पहनाकर किया सम्मानित

by

ऊना : हिमाचल के ऊना विधायक सतपाल रायजादा ने मंगलवार को अजौली गांव के युवाओं के साथ बैठक की। इस दौरान 12 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस में विश्वास जताते हुए हाथ का दामन थामा। विधायक ने सभी युवाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी किसी एक राजनीतिक दल के लोगों को परेशान नहीं कर रही है। बढ़ती महंगाई से हर कोई परेशान है। तभी लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले संतोषगढ़ में भाजपा छोड़कर 20 परिवार कांग्रेस में शामिल हुए। यह सिलसिला लगातार जारी है। सतपाल रायजादा ने कहा कि नए जुड़े कार्यकर्ता अपने अपने एरिया में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। कांग्रेस में शामिल होने वालों में रिषभ, रमन, हरमन गुज्जर, अनिकेत, वीरेंद्र, कृष्ण धीमान, पम्मू, जसवीर, साहिल, रोनी, विशाल, पाला, मोहित, रोहित, गोरू, सौरव, काका, हरजोत, अमनप्रीत, साहिल, करण, सोनू, सागर सहजल, दलेर, तजिंद्र सिंह, दिपांशु, सन्नी, आदित्य, अमन सैणी सहित अन्य शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के 1 महीने बाद वायरल हुआ 38 की एक्ट्रेस का वीडियो, दूसरे पति संग घर में करती दिखीं रोमांस, मचा रहा सनसनी

मुंबई. पिछले महीने 38 साल की एक्ट्रेस और 49 साल के मोटिवेशनल स्पीकर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मंदिर के बाहर चलते हुए दिखाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सनोली में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाऐं अर्पित कर शहीदो को किया याद

संतोषगढ़ : सनोली मजारा गाँव में शहीद-ए- आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जरनैल सनोली ने अन्य पदाधिकारियों सहित न फूल मालाऐं अर्पित कर शहीदो को याद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा : क्षतिग्रस्त मकानों के मामलों में सहायता देने के लिए पूर्व में प्रदान राशि के अलावा 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रांट जारी –डीसी अरिंदम चौधरी

मंडी, 21 सितंबर। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने जिले में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए गुरुवार को यहां सभी एसडीएम और तहसीलदारों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से राहत शिविरों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिन्दूर में पाकिस्तान के दुस्साहस का मुँहतोड़ जवाब दिया : कुलदीप सिंह पठानिया 

एएम नाथ। शिमला : मीडिया द्वारा “ऑपरेशन सिन्दूर” को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और निष्ठा की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!