युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने की राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ बैठक

by

एएम नाथ। धर्मशाला : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा की अध्यक्षता में सभी राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ बैठक का आयोजन वीरवार शाम को धर्मशाला में किया गया। बैठक में विभिन्न राज्य स्तरीय खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा माननीय मंत्री महोदय के साथ अपनी समस्याओं को साझा किया। साथ ही खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से एक प्रभावी रणनीति तैयार करने पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। साथ ही रेल एवं हवाई यात्रा किराया भत्ते में खिलाड़ियों को विशेष छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी खेल संघ अपने वैध दस्तावेजों के आधार पर ही सहायता अनुदान राशि प्राप्त कर सकेंगे।
मंत्री ने यह भी जोर देकर कहा कि वर्ष में दो बार सभी खेल संघों के साथ बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि खेलों के प्रति रणनीति तैयार की जा सके और हिमाचल प्रदेश के अधिक से अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों एवं युवाओं के उत्थान हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेशभर में खेल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से कई खेल स्टेडियमों का लोकार्पण भी किया जा चुका है। यदि खेल संघ भूमि उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी विभाग और सरकार को उपलब्ध करवाते हैं, तो निकट भविष्य में और अधिक खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
अंत में, सभी खेल संघों के प्रतिनिधियों ने बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत किया तथा इस सार्थक बैठक के आयोजन के लिए युवा सेवा एवं खेल मंत्री का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5,940 दिव्यांगजनों को जिला में मिल रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ – डीसी राघव शर्मा

जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित ऊना, 28 जून – जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना (एससी-एसटी अत्याचार निवारण) बैठक आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव को उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों से करवाया अवगत : 6 जनवरी को हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति

हमीरपुर 02 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 6 जनवरी को हमीरपुर जिले के दौरे के संबंध में मंगलवार को वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी का कक्षा 12वीं का सी बी एस ई परीक्षा परिणाम इस बार भी उत्कृष्ट। अभिमन्यु भारद्वाज ने 97 प्रतिशत अंक लेकर प्राप्त किया पहला स्थान

बद्दी, 14 मई (तारा) :  सी बी एस ई कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी ने हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कीर्तिमान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बार-बार चुनाव से भाग रहे हैं मुख्यमंत्री, उनको पता है प्रदेश का मूड : जयराम ठाकुर

मेयर डिप्टी मेयर के कार्यकाल बढ़ाने पर बोले जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल को ढाई साल से बढ़ाकर...
Translate »
error: Content is protected !!