यूक्रेन से भारतीय छात्रों की घर वापसी के लिए प्रयत्न तेज करे भारत सरकार: पवन दीवान

by

लुधियाना: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने रूस और यूक्रेन में जंग के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों की सकुशल घर वापसी के लिए भारत सरकार से प्रयत्न तेज करने की मांग की है।
यहां जारी एक बयान में, पवन दीवान ने कहा कि यूक्रेन में पंजाब सहित देश के कई हिस्सों से छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से अधिकतर छात्र डॉक्टरी की पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले सरकार के कुप्रबंधों के चलते छात्रों को महंगी हवाई टिकटों को खरीदना पड़ा और अब दोनों देशों में जंग शुरू के बाद फ्लाइटस की सुविधा भी बंद हो चुकी है।
इसके अलावा, यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद करने में वहां स्थित एंबेसी भी फेल नजर आ रही है। दीवान ने कहा कि उन्हें लुधियाना में ही रहने वाले कुछ अभिभावकों ने बताया है कि वहां उनके बच्चों को एंबेसी द्वारा भी सही से मदद नहीं मुहैया करवाई जा रही है और उन्हें अपने ही हाल पर छोड़ दिया गया है।
ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन छात्रों की सकुशल घर वापसी के लिए प्रबंध करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वहां हालात बिगड़ रहे हैं। इन छात्रों के अभिभावकों की चिंताएं और बढ़ रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनआरआई हत्याकांड : मास्टर माइंड नौकर सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार, आरोपी नौकर बल सिंह ने आरोपियों के साथ तीन लाख रुपये में सौदा तय किया था

लुधियाना :  गांव ललतों कलां में कुछ दिन पहले एनआरआई बनिंदरदीप सिंह की हत्या उसी के नौकर ने पैसे देकर कराई थी। एनआरआई हत्याकांड के मास्टर माइंड नौकर सहित छह आरोपियों को पुलिस ने...
article-image
पंजाब

पुरहीरा में बरसाती पानी की समस्या का होगा स्थायी समाधान : ब्रम शंकर जिम्पा : विधायक ने पुरहीरा में नाले के निर्माण का रखा नींव पत्थर

नगर निगम की ओर से मुख्य सड़कों पर 3 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : .विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 19 के पुरहीरा क्षेत्र में...
article-image
पंजाब

नगर कौंसिल शाम चौरासी के सर्वसम्मति से निर्मल कुमार अध्यक्ष, कुलजीत सिंह उपाध्यक्ष चुने गए

कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी में करवाया सर्वांगीण विकास: विधायक पवन कुमार आदिया शाम चौरासी  :विधायक पवन कुमार आदिया की उपस्थिति में आज स्थानीय वार्ड नंबर 8 से...
article-image
पंजाब

BSP Condemns Police Action on

Hoshiarpur l  Daljeet Ajnoha/May 21 : Bahujan Samaj Party (BSP) Punjab President Dr. Avtar Singh Karimpuri strongly condemned the police action against Dalit labourers in Sohian village of Sangrur district over a 930-acre land...
Translate »
error: Content is protected !!