यूथ कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई : प्रणव किरपाल बोले- आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान

by

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के स्टेट जनरल सेक्रेटरी प्रणव किरपाल के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।

इस अवसर पर प्रणव किरपाल ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के प्रमुख शिल्पकारों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में भारत में कंप्यूटर युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार देने सहित कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

प्रणव किरपाल ने कहा कि राजीव गांधी ने राजीव-लोंगोवाल समझौते पर हस्ताक्षर किए और श्रीलंका में शांति सेना भेजने का निर्णय भी लिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए राजीव गांधी ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर से ‘हर घर पंजा, हर घर झंडा’ अभियान को पंजाब के हर गांव और हर घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मौके पर एडवोकेट पंकज किरपाल, मेंबर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रोहित कुमार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यूथ कांग्रेस विधानसभा सीट गढ़शंकर, मनजिंदर सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यूथ कांग्रेस ब्लॉक गढ़शंकर, जगतार सिंह, प्रेसिडेंट ब्लॉक कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट, मोहन सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य, महिंदर सिंह, पूर्व सरपंच, हरमेश सिंह, तजिंदर सिंह, सूबेदार सुरिंदर राणा, चंद्र मोहन कालिया, जय राणा, बलराम नैयर और कृष्ण गोपाल नैयर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुरेश कमर उर्फ़ शशि फौजी को जिला होशियारपुर के गुज्जर वेलफेयर बॉर्ड का चेयरमैन नियुक्त

गढ़शंकर। सुरेश कमर उर्फ़ शशि फौजी को जिला होशियारपुर के गुज्जर वेलफेयर बॉर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जिसके लिए सुरेश कुमार ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल , सीएम भगवंत...
article-image
पंजाब

पाकिस्तानी ड्रोन से घायल बुजुर्ग ने 52 दिन बाद तोड़ा दम… हमले में पत्नी की भी हुई थी मौत

फिरोजपुर। भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ी तनातनी के दौरान बीती 9 मई को गांव खाई फेमे में एक घर पर पाकिस्तानी ड्रोन हमले में गंभीर घायल हुए लखविंद्र सिंह की करीब 2 माह तक चले...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में चंडीगढ़ के लटके हुए मुद्दों को उठाया

केंद्र सरकार से 12 दिसंबर की संभावित बैठक में इन मुद्दों का समाधान निकालने की अपील चंडीगढ़, 3 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में लंबे समय...
Translate »
error: Content is protected !!