योग से निरोगी जीवन का संदेश, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

by

बद्दी, 21 जून (तारा) , नगर निगम बद्दी के वार्ड-8 स्थित अमरावती के जीएस रिजॉर्ट में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। किशोर योगा एकेडमी एवं श्री हरिओम योग सोसाइटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों योग साधकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

योगाचार्य डॉ. किशोर ठाकुर ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में श्री हरिओम योग सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा ने लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मेला राम चंदेल ने योग साधकों को निःशुल्क योग टी-शर्ट वितरित की। वहीं, नर सेवा नारायण सेवा संस्था की ओर से मीठे जल की छबील लगाई गई और भारत विकास परिषद चैरिटेबल लैब ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

आयोजकों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की कला है। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

फोटो कैप्शन :
वार्ड-8 स्थित जीएस रिजॉर्ट, अमरावती में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास करते योग साधक।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाएं 5 दिनों तक नहीं पहनती कपड़े, हैरान कर देगी वजह

एएम नाथ। कुल्लू :  भारत विविधताओं वाला देश है, यहां हर राज्य और शहर में आपको अलग-अलग लोग और अलग-अलग मान्यताएं देखने को मिलेंगी। बाहरी लोगों को ये मान्यताएं अजीब लग सकती हैं, लेकिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*देहरा में आयोजित नशा मुक्त भारत कार्यक्रम, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश*

मुख्यमंत्री द्वारा चिट्टे के खिलाफ चलाए अभियान को भी सराहा एएम नाथ। देहरा 18 नवंबर :  हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा द्वारा आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरा में नशा मुक्त भारत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

52.99 करोड़ रुपये तक पहुंचा नुक्सान का आंकड़ा

एएम नाथ।  हमीरपुर 02 सितंबर :  इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर में अभी तक हुए नुक्सान का कुल आंकड़ा 52 करोड़ 99 लाख रुपये तक पहुंच गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल घुमारवीं और सीएचसी भराड़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक: सुविधाओं के विस्तार के लिए एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव स्वीकृत

मंत्री राजेश धर्मानी बोले राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रोहित भदसाली।  घुमारवीं, 21 नवंबर :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी...
Translate »
error: Content is protected !!